ओबेन इलेक्ट्रिक ने ₹1.27 लाख की शुरुआती कीमत पर नेक्स्ट-जेन Rorr EZ Sigma लॉन्च की, जानें क्या है इस बाइक में खास

बेंगलुरु: भारत की घरेलू और रिसर्च-बेस्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक (Oben Electric) ने आज अपनी नई कम्यूटर बाइक रोर ईज़ी सिग्मा (Rorr EZ Sigma) लॉन्च कर दी है। यह एक दमदार और नेक्स्ट-जेन इलेक्ट्रिक कम्यूटर बाइक है, जिसकी शुरुआती कीमत खास इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत ₹1. 27 लाख रखी गई है। Rorr EZ Sigma को खासतौर पर मॉडर्न इंडियन राइडर्स के लिए शहर में आरामदायक और बेहतरीन सफर देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह बाइक पहले लॉन्च हुई Rorr EZ की मजबूत कम्यूटर पहचान पर आधारित है और इसमें हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर के कई नए अपग्रेड जोड़े गए हैं, ताकि राइडिंग एक्सपीरियंस और यूटिलिटी दोनों को और बेहतर बनाया जा सके।

नए फीचर्स में रिवर्स मोड शामिल

नए फीचर्स की बात करें तो इसमें रिवर्स मोड शामिल है, जिससे शहर की भीड़ वाली जगहों में बाइक को आसानी से घुमाया जा सकता है। वहीं, 5-इंच का TFT कलर डिस्प्ले अब और भी बेहतर डैशबोर्ड एक्सपीरियंस डेता है, जिसमें इन-बिल्ट नेविगेशन, ट्रिप मीटर और कॉल, मैसेज व म्यूजिक के लिए रियल-टाइम अलर्ट की सुविधा है। लंबे सफर को कम्फर्टेबल बनाने के लिए एर्गोनॉमिक डिजाइन वाली नई सीट दी गई है। इसके अलावा बोल्ड ग्राफिक्स और नया इलेक्ट्रिक रेड कलर मौजूदा कलर्स जैसे फोटोन व्हाइट, इलेक्ट्रो एंबर और सर्ज सियान के साथ एक नई ताजगी लाता है।

दो बैटरी वेरिएंट्स में उपलब्ध Rorr EZ Sigma  को खास कीमत के साथ उतारा गया है जिसकी 3.4 kWh मॉडल की कीमत ₹1.27 लाख और 4.4 kWh मॉडल की कीमत ₹1.37 लाख रखी गई है। लॉन्च ऑफर खत्म होने के बाद इनकी कीमतें क्रमशः ₹1.47 लाख और ₹1.55 लाख होंगी। कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक बाइक की दुनिया में आसानी से कदम रखने का मौका देने के लिए Rorr EZ Sigma सिर्फ ₹2,999 की ईएमआई से भी उपलब्ध है।

Rorr EZ Sigma खरीदने वाले कस्टमर्स को Oben Electric App का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यह कनेक्टेड ऐप राइडर्स को कई स्मार्ट सुविधाएं देता है। इसमें राइड डिटेल्स आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। ‘Find My Rorr’ फीचर की मदद से जीपीएस और जियो-फेंसिंग के जरिए अपनी बाइक की लोकेशन पता कर सकते हैं। रिमोट डायग्नॉस्टिक्स से बाइक की कंडीशन की जानकारी मिलती है। स्मार्ट अलर्ट्स रियल टाइम में मिलते हैं। 68,000+ नेटवर्क में चार्जिंग स्टेशन ढूंढ सकते हैं। एंटी-थेफ्ट प्रोटेक्शन के लिए रिमोट लॉक एक्टिवेट कर सकते हैं। यानी राइडर्स अपने स्मार्टफोन से ही बाइक की पूरी जानकारी और कंट्रोल अपने हाथ में रख सकते हैं।

ओबेन इलेक्ट्रिक Rorr EZ Sigma में कंपनी की पेटेंटेड हाई-परफॉर्मेंस LFP बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह बैटरी 50% ज्यादा टेंपरेचर सहन कर सकती है, इसकी लाइफ दोगुनी लंबी है और भारत के अलग-अलग मौसम में भी भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती है। इस बाइक के दोनों मॉडल्स की टॉप स्पीड 95 km/h है और यह 0 से 40 km/h की स्पीड सिर्फ 3.3 सेकंड में पकड़ सकती है। इसमें 52 Nm का क्लास-लीडिंग टॉर्क है, जो तेज पिकअप और स्मूथ राइड देता है, खासकर ट्रैफिक में चलाने के लिए यह बेहतर है। Rorr EZ Sigma की IDC रेंज 175 km तक है और इसमें तीन राइड मोड्स–इको, सिटी और हैवॉक दिए गए हैं, जिससे जरूरत के हिसाब से पावर डिलीवरी मिलती है। इसके अलावा, इसमें फास्ट-चार्जिंग की सुविधा भी है, जिससे बाइक सिर्फ 1.5 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है।

लॉन्च के मौके पर ओबेन इलेक्ट्रिक की फाउंडर और सीईओ मधुमिता अग्रवाल ने कहा, ‘Rorr EZ Sigma का लॉन्च शहरों में आवागमन के भविष्य को बदलने की हमारी यात्रा में एक बड़ा कदम है। इस नए जेनरेशन मॉडल के साथ हमने सिर्फ छोटे बदलाव नहीं किए, बल्कि आज के राइडर्स की गहरी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया है। इसमें इंटेलिजेंस, आराम और भरोसे को जोड़ा गया है, ताकि यह बाइक भारत के हिसाब से पूरी तरह फिट हो। Rorr EZ Sigma हमारी इसी प्रतिबद्धता को दिखाता है कि हम ऐसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें बनाएंगे जो सिर्फ टेक्नोलॉजी में एडवांस न हों, बल्कि लोगों की असल जिंदगी और उम्मीदों के साथ भी मेल खाती हों।’

ओबेन की Rorr EZ Sigma भारतीय सड़कों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें मजबूत ARX फ्रेम, 200 मिमी का ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और 7-स्टेप एडजस्ट होने वाला रियर सस्पेंशन दिया गया है। इसका मतलब है कि ऊबड़-खाबड़ या खराब सड़कों पर भी सफर आरामदायक और सुरक्षित रहेगा। सुरक्षा पर खास ध्यान देते हुए बाइक में यूनिफाइड ब्रेक असिस्ट (UBA) दिया गया है, जो जरूरत पड़ने पर तुरंत और सही ब्रेक लगाने में मदद करता है। इसके साथ ही ड्राइवर अलर्ट सिस्टम (DAS) भी है, जो बाइक के ऑन होने का संकेत देता है। ज्यादा सुरक्षा के लिए इसमें चौड़े 130/70-17 टायर लगाए गए हैं, जो सड़क पर अच्छी पकड़ देते हैं। 230 मिमी की वाटर-वेडिंग कैपेसिटी की वजह से यह बाइक पानी भरी सड़कों पर भी आसानी से चल सकती है। इसके अलावा जियो-फेंसिंग थेफ्ट प्रोटेक्शन, बैटरी लॉक और पेटेंटेड वंडलिज्म प्रोटेक्शन जैसे स्मार्ट फीचर्स इसे चोरी और नुकसान से बचाते हैं।

Rorr EZ Sigma की बुकिंग अब शुरू हो गई है। कस्टमर्स सिर्फ ₹2,999 देकर बुकिंग कर सकते हैं। टेस्ट राइड्स देशभर के ओबेन शोरूम में शुरू हो चुकी हैं और कस्टमर्स को बाइक की डिलीवरी 15 अगस्त 2025 से मिलेगी।

लंबे समय तक बाइक की वैल्यू बनाए रखने के लिए कंपनी ने Battery Protect 8/80 प्लान भी पेश किया है। सिर्फ ₹9,999 में मिलने वाला यह प्लान 8 साल या 80,000 किमी तक की बैटरी वारंटी देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *