निसान मोटर इंडिया ने मैग्नाइट कार पर नए आसान लोन ऑफर की घोषणा की, देना होगा सिर्फ इतना ब्याज

नई दिल्ली: निसान मोटर इंडिया ने निसान रेनॉ फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (NRFSI) के जरिए मैग्नाइट कार खरीदने वालों के लिए नया और सस्ता फाइनेंस ऑफर शुरू किया है। अब अच्छे सिबिल स्कोर वाले ग्राहकों को सिर्फ 5.55% की शुरुआती ब्याज दर पर लोन मिलेगा। साथ ही, ग्राहक कार की 100% ऑन-रोड कीमत तक फाइनेंस ले सकते हैं। यानी गाड़ी की कीमत, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और अन्य खर्च भी लोन में शामिल होंगे। इससे ग्राहकों पर शुरुआती पैसों का बोझ कम पड़ेगा।


क्या है इस ऑफर की खास बात
?

  • 5.55% से शुरू होने वाली कम ब्याज दर
  • 5 लाख रुपये तक का लोन
  • 100% ऑन-रोड फंडिंग
  • अन्य बैंकों की तुलना में कम ईएमआई का फायदा
  • आसान और डिजिटल लोन प्रक्रिया

 

ग्राहकों को मिलने वाले अतिरिक्त फायदे

  • लोन चुकाने के लिए साल तक की अवधि
  • 24 महीने बाद लोन बंद करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं
  • जरूरत पड़ने पर बीच में आंशिक भुगतान (पार्ट पेमेंट) की सुविधा
  • केवाईसी और आरटीओ फॉर्म्स को छोड़कर पूरी प्रक्रिया डिजिटल
  • लोन की जल्दी मंजूरी
  • 24 घंटे व्हाट्सएप चैटबोट और कस्टमर केयर सहायता
  • जरूरत के अनुसार फाइनेंस विकल्प
  • लॉयल्टी बेनिफिट
  • NRFSI से लोन लेने पर 22,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ
  • निसान के पुराने ग्राहकों को विशेष अतिरिक्त फायदे

 

यह आकर्षक लोन ऑफर मार्च 2026 के अंत तक मैग्नाइट की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *