दिल्ली में चलेंगी 500 टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक कार

 

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में अगले कुछ माह में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की टिगोर इलेक्ट्रिक कार 500 इलेक्ट्रिक कार चलेंगी। इसके लिए कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी प्रकृति ई-मोबिलिटी के साथ करार किया है। ई-मोबिलिटी अपने ऐप आधारित प्लेटफॉर्म ईवेरा के जरिए टिगोर ईवी की दिल्ली एनसीआर में टैक्सी सेवा प्रदान करेगी। योजना के तहत करीब 160 से ज्यादा टिगोर ईवी जनवरी 2020 में सड़क पर आ सकती है।

प्रदूषण से मिलेगी निजात

टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस एवं कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी के प्रमुख शैलेष चंद्रा ने ऐलान किया कि ई-मोबिलिटी सॉल्यूशंस सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण के स्थायित्व को बढ़ावा दे रही है। टिगोर ईवी के आने से उनकी कंपनी के व्यावसायिक लक्ष्य तो पूरे होंगे ही, पर्यावरण-हितैषी परिवहन समाधान प्रदान करने का उनका उद्देश्य भी पूरा होगा।

टिगोर का माइलेज 213 किमी

प्रकृति ई मोबिलिटी के सह संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निमिष त्रिवेदी ने कहा कि उनकी योजना दिल्ली में 500 टिगोर ईवी चलाने और ग्राहकों को ईवी समाधानों के करीब लाने की है। टिगोर ईवी का नया संस्करण 213किलोमीटर का माइलेज देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *