कौन-सा दिन है आपके लिए सबसे शुभ, जन्म तिथि से जानें किस दिन मिलेगी तरक्की, पैसा और सफलता

Numorology

Numerology: क्या आपको पता है कि आप अपनी जन्म तिथि से अपने लिए शुभ दिन निकाल सकते हैं। आपको बता दें कि व्यक्ति के जीवन पर उसके जन्म ​की तारीख का काफी असर होता है। इसलिए अगर आप जन्म की तारीख के अनुसार चलेंगे तो सफलता से लेकर तरक्की आसानी से मिलेगी। इतना ही नहीं, आप अपने काम को सही तारीख से शुरू कर बिना किसी रुकाबट के सफल बना पाएंगे। अगर ज्योतिष की भाषा की बात करें तो 9 ग्रहों का उल्लेख है। उसी तरह Numerology Astrology में 1 से लेकर 9 मूलांक का उल्लेख किया गया है। यानी आपका जन्म की तारीख की गणनना इसी से की जाती है। न्यूमरोलॉजी से आप व्यक्ति के बारे में बहुत सारी जानकारी ले सकते हैं। न्यूमरोलॉजी, जिसे अंकज्योतिष भी कहा जाता है, एक ऐसी विद्या है जो अंकों की मदद से व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और जीवन के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया जाता है।

इस तरह जन्म की तारीख से निकालें मूलांक

मूलांक निकालना आइए उदाहरण से समझते हैं। अगर आपका जन्म 3 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 होगा। इसी तरह 15, 22 या 31 को हुआ तो आपका मुलांक क्रमश: (1+5=6, 2+2=4, 3+1=4) होगा। यह मूलांक ग्रहों से जुड़ा होता है और उसी के आधार पर आपके लिए एक दिन सबसे शुभ माना जाता है।

किस मूलांक का कौन-सा दिन शुभ?

मूलांक 1 (जन्म तिथि: 1, 10, 19, 28)
शुभ दिन: रविवार
ग्रह: सूर्य
विशेषता: नेतृत्व, आत्मविश्वास, प्रसिद्धि
इस दिन करें: निर्णय लेना, नया काम शुरू करना, सार्वजनिक कार्य

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29)
शुभ दिन: सोमवार
ग्रह: चंद्रमा
विशेषता: भावुकता, रचनात्मकता
इस दिन करें: परिवार से जुड़े निर्णय, कलात्मक कार्य

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30)
शुभ दिन: गुरुवार
ग्रह: बृहस्पति
विशेषता: ज्ञान, गुरुता, सम्मान
इस दिन करें: शिक्षा, करियर संबंधी निर्णय

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31)
शुभ दिन: रविवार / बुधवार
ग्रह: राहु
विशेषता: प्रयोगधर्मिता, अलग सोच
इस दिन करें: नए प्रयोग, तकनीकी कार्य

मूलांक 5 (5, 14, 23)
शुभ दिन: बुधवार
ग्रह: बुध
विशेषता: संचार, व्यापार, बुद्धिमत्ता
इस दिन करें: व्यापार, नेटवर्किंग, अनुबंध

मूलांक 6 (6, 15, 24)
शुभ दिन: शुक्रवार
ग्रह: शुक्र
विशेषता: सुंदरता, प्रेम, विलासिता
इस दिन करें: रिश्ते सुधारना, कला-संबंधी कार्य

मूलांक 7 (7, 16, 25)
शुभ दिन: सोमवार / गुरुवार
ग्रह: केतु
विशेषता: आध्यात्मिकता, गहराई
इस दिन करें: ध्यान, विश्लेषण, रिसर्च

मूलांक 8 (8, 17, 26)
शुभ दिन: शनिवार
ग्रह: शनि
विशेषता: संघर्ष, अनुशासन, स्थिरता
इस दिन करें: लंबी योजनाएं, निवेश

मूलांक 9 (9, 18, 27)
शुभ दिन: मंगलवार
ग्रह: मंगल
विशेषता: ऊर्जा, साहस, निर्णय क्षमता
इस दिन करें: चुनौतीपूर्ण कार्य, कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *