गुरुदेव कैलाश चंद्र श्रीमाली को सुनने बिहार से लेकर नेपाल के श्रद्धालु आएंगे, 16 मार्च को पटना में भव्य आयोजन

PATNA:- गुरुदेव कैलाश चंद्र श्रीमाली के सानिध्य मे आद्या शक्ति नूतन वर्ष पटनेश्वरी सहस्त्र लक्ष्मी साधना महोत्सव 16 मार्च को पटना में संपन्न होगा। इस साधना महोत्सव में समस्त बिहार एवं नेपाल से साधक आएंगे। इस शिविर में सभी साधक को शक्तिपात की दीक्षा प्रदान गुरुदेव द्वारा की जाएगी। गुरुदेव मंत्र जप साधना पूजा युक्त चैतन्य क्रियाशील दीक्षाएं प्रदान करेंगे। पटना के ग्रैंड सेलिब्रेशन हॉल में यह साधना शिविर का आयोजन होगा शिष्य राजन कुमार उपाध्याय ने बताया की शिविर की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है।

साधना शिविर मे पहुंचेंगे हजारो लोग

साधना शिविर में हजारो भक्तों को पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले भी पटना में आयोजित शिविर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमरी थी। गुरुदेव की शिविर की खास बात यह होती है कि सभी तरह की व्यवस्थाएं चुस्त और दुरुस्त होती है जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होती है। राजन कुमार उपाध्याय के अनुसार शिविर का आयोजन अत्यंत भव्य और वृहद स्तर पर होगा जिसमें आस्था, भक्ति और धार्मिक ऊर्जा का अद्भुत समागम देखने को मिलेगा। आयोजन समिति ने बताया कि इस शिविर मे गुरुदेव से मिलकर अपनी जीवण की परेसानी समस्या के बारे मे पूछ सकते है

गुरु के बिना जीवन अधूरा

गुरुदेव कैलाश चंद्र श्रीमाली के अनसार गुरु के बिना जीवन अधूरा है। लाखों योनियों में सबसे सुंदर शरीर मनुष्य का है, गुरु के के आशीर्वाद के बिना मनुष्य जीवन प्राप्त नहीं होता। गुरु का सानिध्य परोपकार की प्रेरणा देता है। इसमें उतरने की कला हमें केवल एक गुरु ही सिखा सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *