हिंदू सेना की चेतावनी के बाद शाहीन बाग में धारा 144 लागू, भारी पुलिस बल तैनात

-144 लागू की शाहीन बाग इलाके में, पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई गई

-1 मार्च से हिंदू सेना ने ऐलान किया था कि वह शाहीन बाग को खाली कराएगी

नई दिल्ली। पोस्ट2पिलर संवाददाता

राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ दो महीने से अधिक समय चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पूरे एरिया में धारा 144 लगा दिया है। यह हिंदू सेना के ऐलान के बाद किया गया है। हिंदू  ने कहा है कि कि रविवार को यह प्रदर्शन खत्म करवा दिया जाएगा। इसके बाद पूरे एरिया में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने नोटिस जारी किया है कि इस क्षेत्र में न इकट्ठे हों, न ही प्रदर्शन करे। इस आदेश को न मानने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

हिंदू सेना ने प्रदर्शन की घोषणा की थी

शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल पर बैठी महिलाओं को हटाने के लिए हिंदू सेना ने 1 मार्च को उतरने का ऐलान किया था। हिंदू सेना ने कहा था कि वो शाहीन बाग के रास्ते खुलावाएगी। हालांकि बाद में दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद हिंदू सेना ने अपना फैसला बदल लिया था। माना जा रहा है कि पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

पुलिस ने नोटिस चस्पा किया

पुलिस ने शाहीन बाग में बैरिकेडिंग करते हुए चेतावनी चस्पा कर दी है कि सीआरपीसी की धारा 144 लागू होने के चलते यहां किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। बता दें कि 15 दिसंबर से शाहीन बाग में सड़क बंद है और यहां सीएए के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है।

संयुक्त कमिश्नर ने संभाला मोर्चा 

संयुक्त कमिश्नर डीसी श्रीवास्तव शाहीनबाग में मौजूद हैं। संयुक्त कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर यहां भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *