नालंदा- एकंगरसराय थाना क्षेत्र के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के मैनेजर और कैशियर को बंधक बनाकर बैंक को लूटा।

सुभम कुमार की रिपोर्ट (9507113732)–

कंगरसराय थाना क्षेत्र के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक मैनेजर और कैशियर को नकावपोष दो बाइक पर सवार होकर आए चार अपराधियों ने शाखा प्रबंधक संजीव कुमार और कैशियर उज्जवल कुमार को अपने कब्जे में लेकर बैंक में रखें डेढ़ लाख रुपया लूट कर फरार हो गया इस दौरान अपराधियों ने शाखा प्रबंधक और कैसियर के साथ मारपीट भी किया जिससे वह जख्मी हो गए घटना की सूचना मिलते ही एकंगर सराय थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे मगर बाइक सवार अपराधी भागने में सफल रहा बताते चलें कि 2 माह पूर्व राजगीर में भी इसी प्रकार से बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था बावजूद इसके नालंदा पुलिस सतर्क नहीं हुई जिसके कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और बैंक में घुसकर सरेआम पिस्तौल हराकर लूट की घटना को अंजाम देने में जुटा है हिलसा डीएसपी ने बताया कि बैंक के अंदर चार अपराधी घुस गया था और बैंक मैनेजर को अपने कब्जे में लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *