नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट–
मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह नालंदा पहुंचे जहां उनका स्वागत नालंदा के एसपी निलेश कुमार ने बुके भेंट कर किया ।इस मौके पर राष्ट्रपति के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे ।राष्ट्रपति ने नालंदा के प्राचीन ऐतिहासिक विश्वविद्यालय के भगवशेषो का अवलोकन कर यहां के अतीत के बारे में विस्तृत जानकारी ली । इस मौके पर पूरे नालंदा परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे जगह-जगह पुलिस बल तैनात किये गए थे ।इस मौके पर राष्ट्रपति ने नालंदा के बारे में कहा यह पूरी दुनिया को ज्ञान का संदेश देने वाला स्थान है जहां से पूरे विश्व को ज्ञान का संदेश दिया गया था ।नालंदा विश्वविद्यालय को वर्ल्ड हेरीटेज में शामिल किए जाने पर उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि है जो यूनेस्को की सूची में इसे शामिल किया गया है ।उन्होंने कहा कि इसके पीछे जिम्मेदारी भी है इसे संजो कर रखना ।क्योंकि अब यह साइट किसी एक आदमी का नहीं बल्कि पूरे विश्व का नमूना है ।जो आज की पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी को भारत के अतीत के बारे में जानकारी देगा।