नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट(9507113732)
बिहार शरीफ स्थानीय अस्थावां प्रखंड के पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में त्रिनयन फ्रेंड्स क्लब के द्वारा प्रायोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी रीना यादव ने कहा कि आप अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को पहचाने। उन्होंने कहा कि त्रिनयन फ्रेंड्स क्लब टूर्नामेंट के माध्यम से लोगों तक जल जीवन हरियाली दहेज उन्मूलन शराबबंदी बाल विवाह का संदेश एक अच्छी पहल है। जीवन में जल जीवन हरियाली का अहम योगदान भी है। क्लब के अध्यक्ष त्रिनयन कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया था जिसमें 16 ओवर का मैच खेला गया। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को टूर्नामेंट शुरू किया गया था। फाइनल मैच में अस्थावां तथा देशना की टीम के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देशना की टीम 9 विकेट खोकर 94 रन ही बना पाई। जवाब में अस्थावां की टीम 7 विकेट खोकर मैच जीत गई। मैन ऑफ द मैच मैन विलाल कुमार और मैन ऑफ द सीरीज देशना की टीम के सदस्य प्रेम कुमार को दिया गया। ऑफ द सीरीज में साइकिल दिया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार दलबल के साथ मौजूद थे जिप सदस्य संतोष कुमार निर्मल कुमार रवि यादव अरुण यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।