मुंबई। भारत की प्रमुख ऑटोमोटिव एवं इंडस्ट्रियल ल्यूब्रिकेंट कंपनी और यूएई-स्थित जीपी ग्लोबल समूह के घटक, जीपी पेट्रोलियम्स (जीपीपीएल) की योजना सरोंडा, गुजरात में 100 करोड़ रुपये निवेश करने की है। इस निवेश का उद्देश्य 300,000 किलो लीटरर ल्यूब्रिकेंट्स प्रोसेस करना और इस प्रकार, कंपनी को इंडियन ल्यूब्स बाजार के सारे पहलुओं में मौजूदगी दर्ज कराने में समर्थ बनाना है।
यह देश में जीपीपीएल का दूसरा ब्लेंडिंग प्लांट होगा। यहां संपूर्ण मूल्य श्रृंखला के लिए ऑटोमोटिव एवं इंडस्ट्रियल ल्यूब्रिकेंट्स के अलावा स्पेशियाल्टी मूल्यवर्द्धित उत्पाद तैयार किया जायेगा। घरेलू रूप से तैयार किये जाने वाले आईपीओएल ब्रांड के अलावा, इस संयंत्र में रेप्सॉल ब्रांडेड ऑटोमोटिव प्रोडक्ट्स को ब्लेंड किया जा सकता है।
इंडस्ट्री के बढ़ने को लेकर काफी आशावान
जीपीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रशांत अचर ने कहा, जीपीपीएल भारतीय ल्यूब्रिकेंट इंडस्ट्री के बढ़ने को लेकर काफी आशावान है और इसका उद्देश्य सबसे तेजी से बढ़ रही कंपनियों में से एक बनना है। इस नये संयंत्र के साथ हमारे विकास की गति बढ़ेगी, जिसमें टियर 2 और टियर 3 शहरों व नगरों के ऑटोमोटिव सेगमेंट की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमारा पहले से ही भारत के 500 से अधिक डिस्ट्रिब्यूटर्स के साथ तगड़ी साझेदारी है, जिसे अगले कुछ वर्षों में और अधिक मजबूत बनाया जायेगा।
भारत एक अत्यंत महत्वपूर्ण बाजार
जीपी ग्लोबल ग्रुप के ल्यूब्रिकेंट्स एवं बेस ऑयल्स के ग्लोबल हेड, सुदीप श्याम ने बताया, यह नया संयंत्र ऑर्गेनिक एवं इनऑर्गेनिक दोनों ही तरीकों से दुनिया भर में 500 मिलियन लीटर ल्यूब्रिकेंट्स तैयार करने और इसकी मार्केटिंग करने की हमारी रणनीति का हिस्सा है। जीपी ग्लोबल के लिए भारत एक अत्यंत महत्वपूर्ण बाजार है और हमें विश्वास है कि हम आने वाले वर्षों में ऑटोमोटिव एवं इंडस्ट्रियल दोनों ही सेगमेंट्स में अधिक बाजार हिस्सेदारी हासिल कर सकेंगे।’’
जीपीपीएल के आईपॉल और रेप्सॉल ब्रांड्स अलग-अलग दरों पर मोटरसाइकिल ऑयल्स, डीजल इंजन ऑयल, कार ऑयल एवं स्पेशियाल्टी ऑयल्स के सभी उपलब्ध सेगमेंट्स को कवर करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
इंडस्ट्रियल सेगमेंट में, हमारा फ्लैगशिप ब्रांड आईपॉल दशकों से भारत व दूसरे देशों की इंडस्ट्रिज के लिए विशेष समाधान होने के लिए जाना जाता है। आईपॉल रबर प्रोसेसिंग ऑयल्स जैसी कुछ औद्योगिक श्रेणियों में पहले से ही नंबर 1 निजी कंपनी है।
