सरकार की दमनकारी और शोषणकारी नीति के विरुद्ध तथा नियोजित शिक्षक अपनी संवैधानिक मांगों के समर्थन में विगत 17 फरवरी से जिले के सभी नियोजित शिक्षक एवं पुस्तकालय अध्यक्ष गुरुवार को भी बेमियादी हड़ताल पर जमे रहे। हड़ताल के चौथे दिन बी आर सी हरनौत एवं नगरनौसा प्रखंड में हड़ताली सभा स्थल के पास माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और माननीय शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा की सद्बुद्धि और बिहार के शैक्षिक विकास के लिए यज्ञ कर ईश्वर से प्रार्थना किये गए।इस यज्ञ के दरमियान बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति जिला इकाई के सभी घटक शिक्षक संघों के अध्यक्षों ने कहा कि सूबे के मुखिया को नियोजित शिक्षकों एवं राज्य के नौनिहालों की चिंता नहीं है। शिक्षक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं तो उन्हें सरकार डरा रही है। निलंवन व बर्खास्तगी की कार्रवाई कर रही है।
शिक्षक नेताओं ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि करवाई शीघ्र बापस ली जाय ,अन्यथा की स्थिति में आंदोलन को और धारदार बनाया जाएगा। शिक्षक नेताओं कहा कि शिक्षक हमेशा सरकार से अपने हक की मांग संवैधानिक तथा लोकतांत्रिक तरीके से करते रहे,लेकिन कुम्भकर्णी निंद्रा में सोई हुई नीतीश सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।अब जब शिक्षक हड़ताल पर हैं तो नौकरशाहों द्वारा रोज व रोज नए नए तरकीब अपना कर करवाई पत्र निकलवा रहे हैं,जो अवैध है। अगर इतनी तत्परता इनके द्वारा सेवा शर्त बनाने में दिखाई जाती तो इसका परिणाम वो खुद भी देखते।वही नगरनौसा प्रखंड के हड़ताली सभा में अभिवावक सहित स्कूली नौनिहालों ने भी शिक्षकों के मांगों को जायज ठहराते हुए सभा मे समर्थन दिए।
इस मौके पर समन्वय समिति के संयोजक राणा रंजीत कुमार,अध्यक्ष मंडल सदस्य संजीत कुमार शर्मा,रौशन कुमार,मदन कुमार,प्रकाशचन्द्र भारती, कुमार अमिताभ, प्रियरंजन कुमार,सुनील कुमार, दिवसम्बल उर्फ बंटी, रूपा कुमारी, रविशंकर, प्रकाश,पष्पंजली कुमारी, रविरंजन सिंह,श्रवण कुमार, रमाकांत कुमार, मुकेश कुमार,विशाल कुमार कुमारी अवन्तिका,अनुज कुमार,सुनील,प्रमोद,तापक, शवर्माणि, राकेश,रविरंजन कुमार, रविरंजन कुमार ओझा, धर्मप्रकाश कुमार, धनंजय कुमार, देवेंशु कुमार, सुनील कुमार, तरूण कुमार, रामजयपाल,सुधा कुमारी, ललिता कुमारी,