बिहार में आदित्य बिरला ग्रुप ने शुरू किया पहला गोल्ड लोन ब्रांच

Patna:-आदित्य बिरला ग्रुप ने बिहार में अपने गोल्ड लोन कारोबार की शुरुआत पटना से की है। कंपनी ने पटना के पत्रकार नगर थाना के समीप बिहार में अपना पहला गोल्ड लोन ब्रांच खोला है। मंगलवार को कंपनी के CEO ने फीता काटकर ब्रांच का उद्घाटन किया।इस मौके पर कंपनी के CEO ने कहा कि आदित्य बिरला ग्रुप नए बिजनेस सेगमेंट में प्रवेश कर रहा है। बिहार में गोल्ड लोन कारोबार की शुरुआत को लेकर कंपनी काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि पटना एक तेजी से विकसित हो रहा शहर है और यहां कारोबार की काफी संभावनाएं हैं।उन्होंने बताया कि बिहार में यह कंपनी का पहला गोल्ड लोन ब्रांच है। आने वाले समय में राज्य के दूसरे शहरों में भी कई नए ब्रांच खोले जाएंगे। कंपनी बिहार में अपने कारोबार को तेजी से विस्तार देने की तैयारी कर रही है।CEO ने बताया कि पिछले सप्ताह राजस्थान, पश्चिम बंगाल और गुवाहाटी में भी कंपनी ने गोल्ड लोन के नए ब्रांच लॉन्च किए हैं। अब बिहार में पटना से इसकी शुरुआत की गई है।कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, नए ब्रांच के जरिए ग्राहकों को सोने के बदले लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पटना में शुरुआत के बाद कंपनी की नजर बिहार के अन्य प्रमुख शहरों पर भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *