अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरसिद्धि के द्वारा  (सी ए ए)  (एन आर सी) के समर्थन में अभाविप कार्यकताओं ने शांतिपूर्ण तरीक़े  विशाल रैली निकाली

*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरसिद्धि के द्वारा सिटीजन एमेंडमेंट एक्ट (सी ए ए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एन आर सी) के समर्थन में अभाविप कार्यकताओं ने शांतिपूर्ण तरीक़े से गायत्री पेट्रोल पम्प से हरसिद्धि बाजार होते हुए गर्ल स्कूल तक  विशाल रैली निकाली गई इस कार्यक्रम के नेर्तुत्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मोतिहारी के जिला संयोजक,अभिषेक आर्यन ने की और उन्होंने कहा-इस कानून के समर्थन में आए लोगों का कहना है कि ये कानून नागरिकता देने का कानून है. लेकिन कुछ देश विरोधी तत्व इस कानून का गलत प्रचार कर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शन देखे जा रहे हैं. लोग इस कानून के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी कई लोगों के जरिए इस कानून का विरोध दर्ज जताया जा रहा है.

इसलिए अभाविप के सभी कार्यकर्ताओं ने रैली के माध्यम लोगों समझाना चाहते है कि भारत सरकार ने जो कदम उठाया है ओ देश हित के लिए बहुत ही सरहानीय कदम है।

 

अभाविप कार्यकर्ता कवींद्र सिंह व करण सिंह ने बताया – लोगों ने न सिर्फ कानून का समर्थन किया बल्कि कानून का विरोध करने वालों को भी खुली चुनौती दी. हरसिद्धि लोगों ने भी नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन में नारेबाजी की. समर्थन में लोगों का कहना है कि जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं वो देश के खिलाफ है और राजनीतिक दलों के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं.

 

अभाविप हरसिद्धि के कार्यकर्ताओं ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के प्रति समर्थन में ये बिल को भारत सरकार की तरफ से उठाया गया ऐतिहासिक कदम है। सीएए के मुताबिक हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और इसाई समुदाय के जो लोग धार्मिक प्रताड़ना के चलते पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 तक भारत आ गए हैं, उन्हें भारतीय नागरिकता दी जाएगी।

वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य – प्रियेश गौतम और नगर मंत्री – दिव्यांशु मिश्र – ने कहा कि सीएए के समर्थन में आज रैली में पूरा दून उमड़ पड़ा है। हर वर्ग और समुदाय के लोगों में इस कानून को लेकर जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता का अधिकार नहीं छीनता।

विपक्ष लोगों को भ्रमित कर रही है।

कार्यकर्ता अजित गौतम और रोहित कुमार ने बताया- सीएए के समर्थन में लोगों में जबरदस्त उत्साह है। अभाविप राष्ट्रहित के मुद्दों को लेकर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करवाता रहता है।

भाजपा ,विश्वहिंदू परिसद इत्यादि अनुसांगिक अंग भी तमाम कार्यकर्तों के साथ सैंकड़ों जनसैलाब उपस्थित था।

राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष व हरसिद्धि के पूर्व विधायक कृष्ण नंदन पासवान ने भी सभा को संबोधित करते हुए समाज के तमाम वर्गों को दिग्भर्मित नही होने की सलाह बजी दिया।

इस दौरान लोगों ने सीएए के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। साथ ही सीएए का विरोध करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की। इस कार्यक्रम में उपस्थित- मनीष उपाध्याय, अरविंद यादव,अमन सिंह, उज्ज्वल कुमार,निखिल अग्रवाल , कुशल पटेल,शशिकांत कुमार,सूचित कुमार, मिठू कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *