विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस का आयोजन

पटना:-इंस्पायर किड्स चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर, सगुना मोड़ द्वारा विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस सप्ताह के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय था —

“ऑटिज़्म और मानवता – हर जीवन का मूल्य है”

जिसमें ऑटिज़्म से जुड़े बच्चों के अधिकार, गरिमा और उनके महत्व पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में ऑटिज़्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को यह समझाना था कि ऑटिस्टिक बच्चे भी समान रूप से सक्षम और सम्मान के अधिकारी हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में ऑटिज़्म के प्रति समझ विकसित करना तथा इससे जुड़े बच्चों और उनके परिवारों को सहयोग प्रदान करना था।कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सक एवं शैक्षणिक क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने ऑटिज़्म के लक्षण, प्रारंभिक पहचान, उपचार एवं प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि समय पर पहचान और सही थेरेपी से ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।इस अवसर पर अभिभावकों के लिए एक इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने अपनी समस्याएँ साझा कीं और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न गतिविधियों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने सराहा।कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि समाज में जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है ताकि ऑटिज़्म से जुड़े बच्चों को समान अवसर और सम्मान मिल सके। उन्होंने सभी से अपील की कि ऐसे बच्चों को समझें, स्वीकारें और उनके विकास में सहयोग करें।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों की सहभागिता रही!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *