निसान मोटर इंडिया ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लिए लाभ देने के लिए की साझेदारी

 

नई दिल्ली: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NMIPL) ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत चलने वाली पहल केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (KPKB) के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों के वर्तमान व सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवारों के लिए निसान की कार खरीदना आसान बनाना है। यह पहल देश की सुरक्षा में लगे कर्मियों के प्रति निसान के सम्मान को दर्शाती है।

इस साझेदारी के तहत KPKB से जुड़े लाभार्थियों को न्यू निसान मैग्नाइट खरीदने पर सामान्य ग्राहकों को मिलने वाले लाभों के अलावा कुछ विशेष अतिरिक्त फायदे मिलेंगे। ये लाभ भारत में निसान की सभी डीलरशिप पर उपलब्ध होंगे।

इसके साथ ही ग्राहकों को 5.55% की कम ब्याज दर पर आकर्षक फाइनेंस ऑफर भी दिया जाएगा, जिससे निसान की कार खरीदना और अधिक आसान व किफायती होगा। इसके अलावा, सम्मान के तौर पर निसान न्यू निसान मैग्नाइट पर 3 साल का अतिरिक्त प्रीपेड मेंटेनेंस प्रोग्राम मुफ्त भी देगा।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, “निसान मोटर इंडिया में हम देश की सेवा और सुरक्षा करने वाले लोगों का बेहद सम्मान करते हैं। केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार के साथ हमारी यह साझेदारी सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षित, भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाले मोबिलिटी समाधान देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमें खुशी है कि इन खास लाभों और फाइनेंस विकल्पों के जरिए हम देशभर में KPKB से जुड़े लोगों और उनके परिवारों को बेहतर मूल्य दे पा रहे हैं।”

निसान मैग्नाइट की लगातार सफलता ने कंपनी की ग्रोथ को मजबूत आधार दिया है। वहीं ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट की लॉन्चिंग कंपनी के बढ़ते पोर्टफोलियो की दिशा में एक अहम कदम है। मजबूत एक्सचेंज नेटवर्क और नई प्रोडक्ट रणनीति के साथ निसान मोटर इंडिया भारत में अपनी वापसी को और तेज करने और ग्राहकों को बेहतर मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस साझेदारी के जरिए निसान ने उन बहादुर सुरक्षाबलों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है, जो निस्वार्थ भाव से देश की सेवा और सुरक्षा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *