भविष्य को जानने के लिए अंक ज्योतिष का काफी महत्वपूर्ण स्थान है। बहुत सारे ज्योतिष अंक ज्योतिष का इस्तेमाल कर सटीक भविष्यवाणी करते हैं। आज हम मूलांक 2 (mulank 2) की बात कर रहे हैं। अगर आपका जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो इसका मतलब है कि आपका मूलांक 2 है। आज हम बता रहे हैं कि 2 मूलांक वाले को किससे दिल लगाने से बचना चाहिए। अंकज्योतिष के अनुसार अंक 2 का संबंध चंद्रमा से होता है, जो संवेदनशीलता, कला और भावना का प्रतीक होता है। इनमें प्रायः आत्मविश्वास की कमी होती है। ऐसे में जिन लोगों का मूलांक 2 होता है, उन पर चंद्रमा का प्रभाव होता है और उनमें प्रायः ये गुण पाए जाते हैं।
मूलांक 2 वालों के लिए शुभ और अशुभ अंक
मूलांक 2 वाले लोगों के लिए अंक 1, 2, 4, 6, 7 और 9 बेहद शुभ माने जाते हैं। इन अंकों वाले लोगों के साथ इनकी मित्रता और साझेदारी अक्सर सफल रहती है। खासतौर पर मूलांक 1 और 6 के साथ इनका रिश्ता मजबूत होता है। इसके अलावा नंबर 3 के साथ भी अच्छी संगति देखी जाती है।
हालांकि, मूलांक 5 और 8 के साथ इनकी संगतता कम मानी जाती है।
मूलांक 5 (जन्मतिथि 5, 14, 23): बुध ग्रह से प्रभावित ये लोग बुद्धिमान, साहसी और कर्मठ होते हैं। इनमें दूसरों को आकर्षित करने की क्षमता होती है और ये जल्दी लोगों की ओर खिंच जाते हैं। कई मामलों में इनका वैवाहिक जीवन एक से अधिक विवाह तक पहुंच सकता है। वहीं, मूलांक 2 वाले भावुक और शंकालु स्वभाव के होते हैं, जिससे मूलांक 5 के साथ रिश्ते लंबे समय तक टिकना मुश्किल हो जाता है।
मूलांक 8 (जन्मतिथि 8, 17, 26): शनि ग्रह के प्रभाव वाले ये लोग गंभीर, यथार्थवादी और शांत स्वभाव के होते हैं। लेकिन इनके प्रेम संबंध अधिक समय तक स्थायी नहीं रहते। दूसरी ओर, मूलांक 2 वालों का स्वभाव अस्थिर और बदलता हुआ होता है। इन विपरीत स्वभावों के कारण तालमेल बैठाना कठिन हो जाता है, जो रिश्तों में तनाव का कारण बनता है।
डिस्क्लेमरः यह खबर ज्योतिषाचार्य राजन उपाध्याय के मतों के आधार पर लिखी गई है। अपने जीवन में कुछ भी लागू करने से पहले अपने ज्योतिषी से इस बारे में सलाह जरूर लें।

