द्वारका एक्सप्रेसवे-एयरपोर्ट टनल का सफल हुआ ट्रायल रन, एनसीआर रियल्टी को मिलेगी नई उड़ान

द्वारका एक्सप्रेसवे-एयरपोर्ट टनल

द्वारका एक्सप्रेसवे और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोड़ने वाली टनल का सफल ट्रायल रन एनसीआर में रियल एस्टेट के लिए नए युग की शुरुआत है। इस कनेक्टिविटी से गुरुग्राम, द्वारका और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग में तेज़ी आने की संभावना है। बेहतर आवागमन से निवेशकों और होम बायर्स का रुझान बढ़ेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर में यह बड़ा बदलाव रियल एस्टेट को नई रफ्तार देगा और माइक्रो मार्केट्स में ग्रोथ को प्रोत्साहन मिलेगा। यह प्रोजेक्ट क्षेत्रीय विकास और रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

संजीव अरोरा डायरेक्टर 360 रियलटर का कहना है, “द्वारका एक्सप्रेसवे लंबे समय से निवेशकों के रडार पर था, लेकिन अब एयरपोर्ट टनल शुरू होने के बाद यहां निवेश को लेकर स्पष्टता आ गई है। एयरपोर्ट से 10 मिनट की दूरी वाला कोई भी प्रोजेक्ट अपने आप में प्रीमियम कैटेगरी में आ जाता है। यही वजह है कि अब इस बेल्ट में होम बायर्स और एनआरआई इन्वेस्टर्स की रुचि भी तेजी से बढ़ रही है। यह कनेक्टिविटी इस पूरे कॉरिडोर के लिए गेमचेंजर साबित होगी।”

द्वारका एक्सप्रेसवे अब केवल प्लानिंग का हिस्सा नहीं

विकास दुआ डायरेक्टर चिंतामनी का कहना है, “टनल का ट्रायल रन इस बात का संकेत है कि द्वारका एक्सप्रेसवे अब केवल प्लानिंग का हिस्सा नहीं, बल्कि ग्राउंड पर एक मजबूत रियलिटी बन चुका है। काई इलाकों की सबसे बड़ी चिंता कनेक्टिविटी थी। अब वह पूरी तरह दूर हो चुकी है। हम देख रहे हैं कि बीते कुछ दिनों में ही इन इलाकों में निवेशकों और होम बायर्स की पूछताछ 30-40% तक बढ़ी है। अब ग्राहक यहां सिर्फ ‘फ्यूचर प्रॉमिस’ नहीं, बल्कि ‘प्रेजेंट वैल्यू’ देख रहे हैं।”

सुरेंद्र कौशिक, फाउंडर & मैनेजिंग डायरेक्टर एआरआईपीएल (ARIPL) का कहना है, “अब द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली का एक्सटेंशन कहा जा सकता है। ये टनल इस बात का सबूत हैं कि इंफ्रास्ट्रक्चर अब यहां प्रोजेक्ट्स की रफ्तार के साथ कदम से कदम मिला रहा है। इस कॉरिडोर पर कमर्शियल, रिटेल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर भी अब एक्टिव हो चुका है। आने वाले 2-3 सालों में यह बेल्ट एनसीआर का सबसे मजबूत रियल एस्टेट क्लस्टर बन सकता है।”

कुशाग्र अंसल , डायरेक्टर अंसल हाउसिंग कहते हैं, “द्वारका एक्सप्रेसवे पर एयरपोर्ट लिंक टनल की शुरुआत ने इस पूरे कॉरिडोर को एक नए युग में प्रवेश दिलाया है। अब जब दिल्ली एयरपोर्ट महज़ 35 मिनट की दूरी पर है, तो यह क्षेत्र इन्वेस्टर्स और होम बायर्स दोनों के लिए सबसे आकर्षक डेस्टिनेशन बन गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *