सोना किसे पहना चाहिए और किसे नहीं! गोल्ड की तरह ही कैसे चमक जाती है किस्मत? जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

Gold

भारत में सोने के प्रति लगाव सभी को है। क्या गरीब या अमीर, हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार सोना खरीदना और पहनना चाहता है। इसलिए भारत में सोने की मांग दुनिया में सबसे अधिक है। सोने के प्रति आकर्षण का ही परणिाम है कि सोना का भाव प्रति 10 ग्राम 1 लाख रुपये तक पहुंच गया है। अब सवाल उठता है कि क्या सोना सभी के लिए फायदेमंद या लकी है? जवाब है नहीं! सोना कई लोगों को नहीं पहनना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों को सोना बहुत ही सुट करता है। आइए जानते हैं कि किनको सोना पहनना चाहिए और किन्हें नहीं।

इन राशियों के लिए सोना धारण करना होता है अत्यंत लाभकारी

तुला राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए सोना धारण करना बेहद शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि जब तुला राशि के लोग सोने के आभूषण पहनते हैं, तो उन्हें कभी भी धन-संपत्ति की कमी नहीं होती और उनके जीवन में समृद्धि बनी रहती है।

मकर राशि: मकर राशि के लिए भी सोना धारण करना शुभफलदायी माना गया है। सोने के आभूषण पहनने से न केवल उनके जीवन के कई दोष दूर होते हैं, बल्कि घर-परिवार में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

ग्रहों पर प्रभाव: ज्योतिष के अनुसार सोने का संबंध गुरु ग्रह (बृहस्पति) से होता है। जब कोई व्यक्ति सोना धारण करता है, तो उसकी कुंडली में बृहस्पति की स्थिति सुदृढ़ होती है, जिससे भाग्य का साथ मिलने लगता है और सफलता के योग बनते हैं।

अतिरिक्त लाभ: सोने की अंगूठी धारण करने से वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आती है, मन-मुटाव दूर होते हैं और प्रेम बढ़ता है। इसके अलावा यह ग्रह दोषों को शांत करने, मान-सम्मान में वृद्धि करने और आत्मविश्वास को मजबूत करने में भी सहायक होता है।

इन राशियों और लोगों को नहीं पहनना चाहिए सोना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियाँ ऐसी हैं, जिनके जातकों को सोना धारण करने से परहेज़ करना चाहिए।

वृषभ, मिथुन, मकर और कुंभ राशि के लोगों को सोना पहनना अनुकूल नहीं माना गया है।

इसके अलावा, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी सोना धारण करना शुभ नहीं माना जाता।

किस पर पड़ता है बुरा असर?

जो लोग शनि ग्रह से संबंधित व्यवसायों जैसे कोयला, तेल, या लोहे का काम करते हैं, उनके लिए सोना पहनना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि इससे उनके व्यापार में बाधाएं आ सकती हैं।

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति (गुरु ग्रह) की स्थिति कमजोर है, तो उस स्थिति में भी सोना पहनना अशुभ फल दे सकता है।

सोना पहनने के नियम और सावधानियां

सोना धारण करने के लाभ तभी मिलते हैं जब इसे सही तरीके और नियमों के अनुसार पहना जाए:

  • तर्जनी (इंडेक्स फिंगर) में सोने की अंगूठी पहनने से एकाग्रता बढ़ती है।
  • गले में सोने की चेन पहनना वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने में सहायक होता है।
  • अनामिका (रिंग फिंगर) में सोने की अंगूठी धारण करने से संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *