RBI ने लगातार तीसरी बार सस्ते लोन का दिया तोहफा , Home-Car Loan की इतनी घटेगी EMI

RBIpolicy
RBI policy news

#RBIPolicy: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर दी है। आपको बता दें कि तीन दिन तक चली मॉनिटरी पॉलिसी की घोषणा आज आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की। उन्होंने लागतार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती का ऐलान किया। आपको बता दें कि RBI इस साल रेपो रेट में दो बार कटौती कर चुका है। आरबीआई ने फरवरी में 0.25 प्रतिशत और अप्रैल में 0.25 प्रतिशत की कटौती की थी, जिससे रेपो रेट 6.50 प्रतिशत से घटकर 6.00 प्रतिशत हो गया है। अब तीसरी बार रेपो रेट में 0.50 प्रतिशत की कटौती की गई है। इसके बार रेपो रेट घटकर 5.5% पर आ गई है। इससे होम,कार लोन समेत सभी तरह के लोन सस्ते हो गए हैं।

कितनी घटेगी आपकी लोन की ईएमआई

मान लेते है। कि आपने किसी बैंक से 50 लाख रुपये का होम लोन ले रखा है। अभी तक बैंक आपको 8.5% की ब्याज दर पर होम लोन दे रहे थे। आपने 20 साल के लिए होम लोन ले रखा था। ऐसे में आपकी ईएमआई अभी 43,391 रुपये आ रही थी। अब आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर दी है। इसके बाद बैंक भी आपके लाने पर ब्याज घटाएंगे। ऐसे में ब्याज घटकर 8.25% पर आ जाएगी। ऐसे में आपकी लोन की ईएमआई घटकर 41,822 रुपये हो जाएगी।

कार लोन पर कितनी घटेगी आपकी ईएमआई

अब मान लेते हैं कि किसी बैंक से आपने 10 लाख रुपये का कार लोन 7 साल के लिए ले रखा है। बैंक अभी आपस 9.25% की दर से ब्याज चार्ज कर रहे हैं। ऐसे में आपकी अभी ईएमआई 16,216 रुपये होगी। अब जब आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती कर दिया है तो बैंक 8.75% फीसदी की दर से ब्याज वसूलेंगे। ऐसे में आपकी ईएमआई घटकर 15,962 रुपये हो जाएगी।

रेपो रेट में 0.50% कटौती से तेज होगी अर्थव्यवस्था की रफ्तार

अंतरिक्ष इंडिया के सीएमडी राकेश यादव ने आरबीआई द्वारा रेपो रेट में लगातार तीसरी बार और जून की पॉलिसी में 0.50% की बड़ी कटौती का स्वागत करते हुए कहा कि इस कदम से भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार तेज करने में मदद मिलेगी। रेपो रेट में बड़ी कमी के बाद बैंक लोन सस्ता करेंगे। इससे होम लोन, कार लोन समेत सभी तरह के लोन सस्ते होंगे। लोन सस्ता होने से इंडियन इकोनॉमी में मांग बढ़ेगी जो जीडीपी की रफ्तार तेज करने का काम करेगी। होम लोन सस्ता होने से घर खरीदारों को बड़ी राहत होगी। ईएमआई का बोझ कम होगा। वहीं, नए खरीदार सस्ते लोन का फायदा उठाने अपने सपने का आशियाना पूरा कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *