नक्शा से लेकर बिल्डिंग बनाने के लिए चर्चित है कंपनी
POST2PILLAR :- गुरुवार के दिन पटना के रामनगरी में राजनवी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नए दफ्तर का उद्घाटन किया गया। कंपनी के सीईओ एमडी महताब ने फीता काटकर नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कई समाजसेवी और प्रबुद्ध जन भी मौजूद रहे। यह कंपनी बेगूसराय, गोपालगंज, सिवान, पटना समेत बिहार के लगभग सभी जिलों में मकान का नक्शा बनाने से लेकर कंस्ट्रक्शन कंप्लीट होने तक का काम करती है। एक हाउस के नीचे यहां सभी तरह की सुविधा ग्राहकों को प्रोवाइड कराई जाती है। खास बात ये है कि यह कंपनी बिल्डिंग बनाते समय बिल्डिंग बाइलौज का भी ख्याल रखती है। मानकों के अनरूप काम करती है।