PATNA:-समाजसेवी फहिमा खातून ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से लोकतन्त्र के महापर्व में अपनी सहभागिता करते हुए लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतिम चरण में मतदान जरूर करने का आह्वान किया फहिमा खातून ने कहा है कि 1 जून को अपने मतदान केन्द्र पर पहुँचकर निर्भीक होकर मतदान कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें। उन्होंने कहा कि मतदाता ही समृद्ध भारत की समृद्ध लोकतांत्रिक परम्पराओं के संवाहक हैं। एक बार फिर से उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की महापर्व में आप अपना मतदान अवश्य करें
