पटना( Post2pillar) एक कदम संस्था की महिलाओं ने सावन महोत्सव मनाया गया. जिसमे महिलाएं हरी-हरी साड़ी, चूड़ी, हाथों में मेहंदी, लगाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दी. पूरे दिन घर में काम करने करने वाली महिलाओं को सावन का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस मौके पर शिवालय में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करती हैं, वहीं रविवार को खुशी का इजहार करने के लिए एक कदम संस्था की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया. जिसमे एक मंच पर महिलाएं एकत्रित होकर दोस्तों से मिलकर सावन महोत्सव का आनंद उठाई. इस दौरान फैशन शो, खेल, डांस कर का भी आयोजन किया गया. आयोजन में महिलाएं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा ली. महोत्सव का आयोजक कोमल बरनवाल ने बताया कि महिलाएं ने यह प्रण लिया है कि देश की सुरक्षा में खड़े सभी जवानों के घर में सावन की खुशियां बनी रहे. और सभी लोग के जीवन में जैसे सावन हरियाली रहती उसी तरह सबके घर में हरियाली हो. इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी ने भोजपुरी गाने पर चार चांद लगा दिए.कार्यक्रम के अवसर पर सुधा रश्मि, रीना, हेमा, ममता, गीता, इंदु एवं अन्य महिलाओं में जमकर भागीदारी निभाई