नालंदा में एक युवक का करोना पॉजिटिव मिला। दुबई से आया था वो।

नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-

बिहार शरीफ के खासगंज मोहल्ले में एक युवक का करोना पॉजिटिव मिला है। दुबई से वापस आने के बाद प्रारंभिक जांच के बाद करोना के कोई लक्षण नहीं मिलने पर उसे होम करेंटीने पर रखा गया था।सतर्कता के तौर पर 2 दिन पहले युवक का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था।जिसका कल 9:00 बजे उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई उस युवक को रात में ही पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। जहां उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वह युवक 22 मार्च को दुबई से लौटा था 11 अप्रैल को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था डॉ राम सिंह ने बताया कि पहले से युवक की मॉनिटरिंग की जा रही थी उस समय करो ना जैसे कोई लक्षण नहीं थे जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।वहीँ एतिहातन के तौर पर जिला प्रशासन के द्वारा उस पूरे इलाके को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मौके पर पहुंचे बिहार शरीफ शो अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस पूरे इलाके को सील किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *