कोरोना को मजाक में ना लें, बिना वजह के घर से निकले तो खानी होगी लाठियां

नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-

लगातारकोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार राज्य सरकार जहां चिंतित दिख रही है। वहीं इस वैश्विक महामारी में 24 घंटे लगातार अपने कर्तव्य के प्रति खड़े रहने वाले प्रशासन की भी चिन्ताएं बढ़ती जा रही है। प्रशासन के द्वारा लगातार आम लोगों से बिना वजह लॉकडाउन के दौरान घर से नहीं निकलने की अपील की जा रही है। बावजूद कुछ लोग इतने खुदगर्ज है कि घर से कोई ना कोई बहाने निकलते ही रहते हैं। कहा जा सकता है कि अभी भी कुछ लोग कोरोना वायरस को एक मजाक में ले रखा है। अब पुलिस प्रशासन इन्हें लोगों से निपटने के लिए पूर्ण रूप से सख्त रुख अपना लिया है। यही कारण है कि आज लहेरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के द्वारा अपने थाना क्षेत्र इलाके के भरावपर मछली मार्किट और रामचंद्रपुर में बिना वजह घर से निकले लोगों के ऊपर सख्ती दिखाते हुए लाठियां चटकाई। पुलिस के द्वारा इस सख्ती से वैसे लोगों को एक संदेश जरूर जाएगा जो कोरोना वायरस को मजाक में लेकर बिना बजह घरों से निकलते है। एसडीपीओ इमरान परवेज़ ने कहा कि प्रशासन के द्वारा लगातार अब ऐसे लोगों के ऊपर सख्ती दिखाई जाएगी जो बिना वजह घरों से निकलते हैं और यह सख्ती लगातार रोज ऐसे ही दिखाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *