नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट–
एंकर– दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के महानंदपुर गांव में युवक को रंगदारी नहीं देना काफी महंगा पड़ गया। दबंगों ने रंगदारी नही देने की बात को सुनकर लाठी-डंडों से युवक की पिटाई
कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए और नाक भी काट डाला। इस घटना के बाद युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे परिजनों के द्वारा पावापुरी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया। वही इस संबंध में जब थानाध्यक्ष दीपनगर धर्मेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि युवक का अपना ही नाना से जमीनी विवाद चल रहा है और पिछले कई बार इस जमीन को लेकर दोनों के बीच मारपीट भी हो गई है। मामला चाहे जो भी हो पुलिस मामले की जांच में जुट गई है