मोतीहारी से शिव प्रसाद तिवारी की रिपोर्ट
बिहार नवयुवक सेना की तरफ से पूरे मोतिहारी में पुलिस प्रशासन के बीच में मास्क, सेनेटाइजर, ग्लब्स ,बिस्किट ,आदि का वितरण किया गया ।
वितरण के दौरान बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक अध्यक्ष अनिकेत रंजन ने कहा कि आम जनता आम पब्लिक के सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन जो दिन रात सड़क पर खड़ा होकर हम सभी की सुरक्षा के लिए अपने परिवार को छोड़कर जान की बाजी लगाकर दिन-रात जो ड्यूटी कर रहे हैं उन की सुरक्षा के लिए भी हम लोगों ने सोचा है और उन लोगों के बीच जहां-जहां बैरीकेटिंग लगी है वह वहां जाकर उन लोगों के बीच मास्क सेनेटाइजर ग्लब्ज और बिस्किट का वितरण किया गया ।
शहर में वितरण के दौरान छात्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ मुन्ना सिंह ने कहा कि हम सभी प्रशासन की कार्य को देखते हुए उनके सुरक्षा के लिए सोचा और उनके बीच में सुरक्षा के इन सामग्री वो का वितरण किए ।
वही मौके पर अनिकेत रंजन, डॉ मुन्ना सिंह, शुभम राज गुप्ता, विवेक कुमार तिवारी ,विशाल कुमार, भाग नारायण ठाकुर, अनमोल कुमार, निखिल कुमार अवनीश कुमार, शुभम तिवारी, अमन कुमार, आदि सभी अलग-अलग जगहों पर वितरण किए।
