Nalanda-दीपनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेहनौर गाँव के शशिकांत ज्योति कई वर्षो से समाज सेवा व मानवाधिकार का कार्य कर लोगो को न्याय दिलाने का काम कर रहे हैं। परन्तु आज अपने ही पत्नी कमला कुमारी पिता बलेश्वर प्रसाद गांव जोरारपुर थाना दीपनगर के द्वारा महिला थाना बिहार शरीफ काण्ड संख्या – 189/2019 दिनांक- 15/11/2019 को दर्ज किया गया था। तब से शशिकांत ज्योती और उनके परिवार दर दर ठोकरें खा रहे है। कमला कुमारी व परिवार वाले का आरोप है की 7 लाख नगद , 1लाख 90 हजार का समान उपहार स्वरुप एवं 5 लाख अतिरिक्त दिया गया है। जब की युवक-युवति के बस की इतनी राशि नही है। वे दोनो साधरण किसान है। और इससे ही स्पष्ट हो जाता है की यह केस परिवार को विखंडन करने के लिए किया गया हैं। साथ ही शशिकांत के द्वारा बताया जा रहा है कि कमला कुमारी ने सोशल मीडिया पर बादल कुमार नामक युवक के साथ अपने माइके में ही शादी का रौल अदा कर (Likee, Vigo video) रही जिससे प्रेम प्रसंग प्रतित होता है। इन्होने छुपाने के लिये यह मुकदमा दायर किया है। और इन सब बातो से यह लग रहा है की युवती अपनी ससुराल में रहना ही नही चाहती है। जबकि आरोपित शशिकांत कुमार का कहना है। कमला कुमारी के माता-पिता और भाई को ससुराल आने देंने का मन नहीं है। शशिकांत ज्योती ने जिला अधीकारी से लेकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तक अपनी मदद के लिए आवेदन कर चुके हैं। अब यह देखा जाए की कब तक इन्हें मदद मिलती है।