LJP के प्रवक्ता रामकेश्वर प्रसाद के द्वारा मीडिया कर्मियों को सैनिटाइजर साबुन व मास्क दिया गया

नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-

नालंदा-लोक जनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता व समाजसेवी रामकेश्वर प्रसाद के द्वारा आज उन मीडिया कर्मियों के बारे में भी सोचा जो इस लोक डॉउन के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार अपनी सेवा देने में जुटे हैं। आज इसी कड़ी में लोजपा नेता रामकेश्वर प्रसाद के द्वारा हर मीडिया कर्मियों को सैनिटाइजर साबुन व मास्क का वितरण किया। इस दौरान लोजपा नेता के द्वारा अस्पताल चौराहा पर भी उन सुरक्षाकर्मियों के बीच मास्क साबुन व सिनेटाइजर का वितरण किया। जो लगातार इस विकट संकट की घड़ी में दिन-रात अपनी सेवा में जुटे हैं। इतना ही नहीं मोगलकुआँ इलाके में भी करीब एक सौ गरीब परिवारों के बीच मात्र साबुन का वितरण किया। लोजपा नेता रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान आप सभी घर में ही रहे। अगर घर से निकले भी तो मास्क का उपयोग जरूर करें। खासकर आप सभी से अपील है कि आप सभी सामाजिक दूरी भी बनाए रखें और एक दूसरे को इस कोरोना के प्रति जागरूक भी करें। उन्होंने कहा कि हमारा इस तरह का निरंतर प्रयास गरीबों के बीच चलता रहेगा।इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजू पासवान भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *