नवादा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, दोषी गिरफ्तार

वादा- देश भर में जारी लॉक डाउन के बीच बिहार के  नवादा जिले से एक बड़ी खबर आई है। जिले के वारिसलीगंज नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है. खबर के अनुसार 21 वर्षीय युवक ने जान मारने की धमकी देते हुए युवती के साथ किया दुष्कर्म और हो गया फरार.रेप के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़िता के पिता ने कहा गया है कि 28 मार्च के 7:30 बजे शाम में आरोपी युवक पटना जिला अंतर्गत बख्तियारपुर निवासी ध्रुव साव के 21 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार मेरे घर में लगा हुआ पानी प्लांट से पानी लेने के बहाने से आया था। जहां 14 वर्षीय लड़की नाबालिग लड़की को अकेली देखकर धर दबोचा व जान से मार देने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया. थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है। कि आरोपी युवक अपने ननिहाल वारिसलीगंज नगर क्षेत्र के मुरला चक में रहता है.सोमवार को थाना में दुष्कर्म का आवेदन आते ही पुलिस जांच में जुट गई व आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *