मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मारने की धमकी, मारने वाले को 25 लाख के इनाम की घोषणा।

पटना से बड़ी खबर आ रही है बिहार के सासाराम से जहां सीएम नीतीश कुमार को एक सिरफिरे ने जान से मरवाने की धमकी दी है. इतना ही नहीं, मारने वाले को 25 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है. यह धमकी फेसबुक पोस्‍ट पर दी गई है.

फेसबुक पोस्‍ट तेजी से वायरल हो गया है. पूरा मामला बिहार के रोहतास जिले का है. दूसरी ओर, फेसबुक पोस्‍ट को लेकर मुख्‍यमंत्री के समर्थकों में काफी गुस्सा है.

सिरफिरे के इस फेसबुक पोस्‍ट ने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दिया। पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई। आनन-फानन में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सिरफिरे का पता लगा लिया है। हालांकि, उस सिरफिरे को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

ह मामला सासाराम के दिनारा थाना क्षेत्र का है। एक युवक ने फेसबुक पोस्‍ट पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्‍ट किया है। सिरफिरे युवक की पहचान तोड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पांडेय के रूप में की गई है।  दिनारा थानाध्यक्ष ने खुद के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सियाराम सिंह का कहना है कि धर्मेंद्र ने सीएम को जान से मारने वाले को 25 लाख रुपये इनाम देने की बात फेसबुक पर पोस्ट किया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *