शंकर दयाल शर्मा (6201228677)
देशभर में लॉकडाउन घोषित होने के बाद लोग जहां थे, उनसे वहीं रहने को कहा गया है। लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है। इस बीच, कई राज्यों से रिपोर्ट्स आ रही हैं कि गरीब और मजदूर तबके के लोग बेहद परेशान हैं। इनमें बिहार के लोग भी शामिल हैं। पहले जनता दल (JDU
) में रहे राजनीतिक रणनीतिकार P K ने इस मुद्दे को ट्विटर पर उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री Nitish Kumar को टैग करते हुए लिखा, “दिल्ली और अन्य कई जगहों पर बिहार के सैकड़ों गरीब लोग लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए हैं। नीतीश कुमार जी, जब दुनिया भर की सरकारें अपने लोगों की मदद कर रही हैं, बिहार सरकार इन लोगों को इनके घरों तक पहुंचाने अथवा जहां ये लोग हैं वहीं कुछ फौरी राहत की व्यवस्था क्यों नहीं कर रही है?”
इन्फार्मल सेक्टर पर कितना असर? पता लगाएगी सरकार
नीतीश सरकार ने लॉकडाउन के चलते इन्फॉर्मल सेक्टर पर पड़ने वाले प्रभाव का पता लगाने की योजना बनाई है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर, इस सेक्टर के लोगों के लिए इन्सेंटिव्स का ऐलान किया जा सकता है। सोमवार को नीतीश ने गरीबों, खेतिहर मजदूरों, पेंशनर्स समेत कई तबकों के लिए इन्सेंटिव्स का ऐलान किया था।