मोतिहारी
रिपोर्टर –शिव प्रसाद तिवारी
आज पूरा देश कोरोना वायरस जैसी बीमारियों से जंग लड़ रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम देशवासियों से इस कोरोना वायरस जैसे शत्रु से लड़ने के लिए एकजुट होकर स्वयं को सुरक्षित रखते हुए सरकार का साथ दें जिसके लिए आवश्यकता पड़ने पर ही कहीं बाहर निकलने की अपील कर रहे हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य वासियों से अपील किया अनावश्यक एकत्र ना हो सरकार आपके साथ हैं इन्हीं सभी समस्याओं को देखते हुए आज बिहार नवयुवक सेना ने निर्णय लिया प्रशासन को कहीं भी इनकी आवश्यकता पड़ेगी तो यह कंधे से कंधे मिलाने में कहीं भी पीछे नहीं हटेंगे।
बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक अनिकेत पांडे ने पहले भी समाज में जागरूकता लाने हेतु बहुत सारे अहम निर्णय लेने का काम किया है जिससे समाज को एक नई दिशा प्राप्त हुई । .
बिहार नवयुवक सेना की एक आपातकालीन बैठक संस्थापक अध्यक्ष अनिकेत रंजन के नेतृत्व में की गई,
जिसमें अध्यक्षता करते हुए अनिकेत रंजन ने कहा कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की जिला प्रशासन के कोरोना से लड़ने के लिए जागरूकता अभियान के मदद के लिए बिहार नवयुवक सेना अपनी 20 सदस्य टीम की सूची जिला प्रशासन को सौंपेगी, जिसमें जिला प्रशासन 24 ×7 कभी भी कहीं भी आवश्यकता पड़ने पर टीम की मदद जागरूकता के लिए लोगों की मदद के लिए आप तत्काल बुला सकते है, सेना के नौजवान साथी सदस्य सभी उपस्थित होकर जिला प्रशासन के कंधे से कंधे मिलाकर कदम से कदम मिलाकर समाज को, जिला को ,वार्ड को, पंचायत को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की मदद करेगा।
