पोस्ट 2 पिलर:- शिक्षक अपने
मांगो के समर्थन में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आहवान पर 17 फरवरी से नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों का शत प्रतिशत हड़ताल पर जाने को लेकर नवनियुक्त माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ बिहार के नालंदा के बिहार शरीफ अनुमंडलीय कार्यकारिणी बैठक संघ कार्यालय सर्वोदय नगर साठोपुर में गुरुवार को अनुमंडल संयोजक संतोष कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मौके पर समन्वय समिति के अध्यक्ष मंडल सदस्य सह नवनियुक्त माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गणेश शंकर पांडेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सत्तासीन शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी सरकार से हम लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ कर ही अपना वाजिब सम्मान और वेतनमान प्राप्त कर सकते हैं चुनावी वर्ष होने के कारण हमें सजग और संगठित होकर निर्णायक आंदोलन खड़ा करना होगा उन्होंने कहा कि नियमित शिक्षकों की भांति सभी सुविधाएं राज्य कर्मी का दर्जा सेवा शर्त पेंशन आदि प्राप्ति का राह लोकतांत्रिक आंदोलन ही एकमात्र विकल्प है इसलिए हमें संगठन की सीमा से ऊपर उठकर आर पार की लड़ाई लड़नी होगी उन्होंने कहा कि कुछ शिक्षक संगठन सरकार के इशारे पर आंदोलन को दिशा तय करते हैं और करते रहे हैं जो आजकल देखने को मिल रहा है। फलस्वरूप शिक्षक आंदोलन को सरकार संपोषित शिक्षक संगठनों द्वारा निस्वार्थ बस कमजोर किया जाता है इसी कड़ी में आज शिक्षकों को भी वीक्षण कार्य में लगाए जा रहे हैं परंतु ऐसे नियोजित शिक्षकों या हड़ताली शिक्षकों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है उनके पत्र वापस कर दें और स्वयं को हड़ताल संबंधी आवेदन पत्र संघ को जमा करके अपने उपस्थिति पंजी में 17 फरवरी को हड़ताल अंकित कर दे अन्य कोई आवेदन देने की आवश्यकता अन्यत्र नहीं है क्योंकि बिहार राज्य शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेश व जिला इकाई द्वारा मुख्यमंत्री समेत विभाग व प्रशासन के सक्षम पदाधिकारियों को इस बाबत पत्र देकर उसकी प्राप्ति प्राप्त कर लिया गया ।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन सचिव डॉ विश्वनाथ प्रसाद ने कहा कि सूबे बिहार के नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के वाजिब हक हकूक के साथ कतिपय संघ द्वारा भेदभाव अति चिंताजनक है क्योंकि ऐसे अवसरवादी संगठन छात्र हित का बहाना बनाकर हड़ताल रुपी आंदोलन को दिशा विहिन हर बार की भांति इस बार भी करने का कवायद चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनके साथ शायद लाचारी है प्रश्न पत्र बेचने का नवम का परीक्षा भी सामने है और अपने रिस्तेदारो के लिए चुनावी टिकट भी ।
संघ के जिला अध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा एवं जिला सचिव राणा रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि सूबे बिहार समेत जिले के तमाम नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों को अपने पेट के खातिर हड़ताल व तालाबंदी आदि करना विवशता है क्योंकि वर्षो से वाजिब मांगों को लेकर अनेक अनुनय विनय राज्य सरकार से किए गए परंतु राज्य सरकार कुंभकर्णी निंद्रा में सोई हुई है।
बैठक को जिला उप संयोजक मुकेश कुमार रजक, नूरसराय प्रखंड संयोजक ब्रजेश कुमार राय, हरनौत प्रखंड के संयोजक नीरज कुमार, अस्थावां प्रखंड के संयोजक ब्रज बिहारी, जिला प्रतिनिधि अनुज कुमार, राजेश कुमार, संतोष कुमार, आदि ने भी संबोधित किया।