बिहार सरकार के सूचना जनसम्पर्क मंत्री नीरज कुमार सरेमरा प्रखण्ड के नयागढ़ गांव पहुँचे। इस दौरान मंत्री नीरज कुमार ने दंगल प्रतियोगिता कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मंच पर अस्थावां विधायक डॉ जितेंद्र, एमएलसी रीना यादव के अलावे पूर्व विधायक सूरजभान सिंह व आयोजक चीकू सिंह एवं बबलू सिंह मौजूद थे। इस दौरान मंत्री नीरज कुमार ने जदयू से निष्कासित राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किस आंकड़े पर प्रशांत किशोर नीतीश कुमार की विकास कार्य पर उंगली उठाने का काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार के शासनकाल में कानून व्यवस्था,बुनियादी व्यवस्था में सुधार हुआ।जिससे विदेशी पर्यटको की संख्या बढ़ी। इसी में बिहार के अंदर राजनीतिक पर्यटक का आना शुरू हुआ है।
नीतीश कुमार के राज में ही सभी जेल के अंदर पहुँचे है तो नीतीश कुमार को विशेष दर्जा मिला हुआ हैं। जनता की यही आकांक्षा है विशेष राज्य का दर्जा तो विधानमंडल का सर्वसम्मति प्रस्ताव है इसलिए पॉलिटिकल टूरिस्ट लोग 1 दिन का बिहार के अंदर प्रवास कर ज्ञान का आतंक मचाते हैं तो हम इन लोगों से अनुरोध करेंगे की जरा आंकड़ा देख ले 2005 से लेकर अब तक का मानव विकास सूचकांक जिसका मानक होगा जनसंख्या और क्षेत्रफल और उसका घनत्व।उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिक्षेत्र में दंगल प्रतियोगिता हो रहा है यह केवल दंगल प्रतियोगिता नही है बल्कि समाज मे जो परिवर्तन हो रहा है की अब खेलकूद के संस्कृति के प्रति लोगों का आकर्षण हो रहा है। उन्होंने इस कार्यक्रम को लेकर आयोजक चिक्कू सिंह एवं बबलू सिंह को बधाई भी दी। इस मौके पर जदयू नेता अंजनी कुमार,संतोश कुमार संकु अजित कुमार छोटू,चिंटू कुमार,विजय मुखिया,अशोक कुमार सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण व पहलवान मौजूद थे।