दहेज़-प्रथा और बाल-विवाह उन्मूलन के लिए मानव श्रृंखला की  तैयारी जोरों पर - Post2Pillar

दहेज़-प्रथा और बाल-विवाह उन्मूलन के लिए मानव श्रृंखला की  तैयारी जोरों पर

कल्याणपुर/बिहार। प्रखंड क्षेत्र के बाकरपुर बीआरसी परिसर में प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के एचएम के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी विनीत कुमार  ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमारी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विनीत कुमार ने सभी सरकारी विद्यालय के एचएम को आगामी 19 जनवरी को जल-जीवन हरियाली, दहेज़-प्रथा व बाल-विवाह उन्मूलन पर होनेवाले मानव श्रृंखला के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का निर्देशित कार्यक्रम जल-जीवन हरियाली को लेकर आगामी 19 जनवरी को होने वाली मानव श्रृंखला कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय से  सिसवा सोभ पंचायत वृंदावन पंचायत  सीतलपुर पंचायत होते हुए चकिया सीमा को जोड़ें गी।

वहीं, कोयला बेलवा पंचायत भुवन छपरा पंचायत  बासघाट पंचायत होते हुए उत्तरी गवन्द्रा सीमा होंगी व सब रूठ चम्पारण सीमा  मदन सिरसिया दिलावरपुर नारायणपुर  पिपरा खेम दरमाहा से होते हुए राजपुर चौक को जोड़ेगी, वहीं  दूसरी रूठ  पटना पंचायत से कटहरीया बाजार चौक से  होते हुए कोटवा जोड़ी जायेंगी, जो दिन के 11:30 बजे से 12 बजे दिन तक मानव श्रृंखला बनेगी।

मानव श्रृंखला की तैयारी के लिए अभी से ही प्रचार-प्रसार करें। बच्चों व उसके अभिभावकों को जल जीवन हरियाली के बारे में विस्तार से बताये। ताकि लोग इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। मौके पर केआरपी शैलेश शरण, हरेंद्र भगत, ललन पासवान, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर  समेत कई लोग उपस्थित थे।

निज प्रतिनिधि पोस्ट2पीलर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *