Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कही ये 10 बातें, युवाओं को मिलेगा रोजगार, जरूरी समान सस्ते होंगे - Post2Pillar

Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कही ये 10 बातें, युवाओं को मिलेगा रोजगार, जरूरी समान सस्ते होंगे

PM Modi

भारत आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने दिवाली पर जीएसटी दर में कमी कर जरूरी सामान सस्ते होने समेत युवाओं के लिए नए रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नई जॉब स्कीम का ऐलान किया। इतना ही नहीं, देश की सुरक्षा पुख्ता करने पर पीएम मोदी के इस भाषणा में खासा जोर रहा। आइए जानते पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें।

पीएम मोदी के भाषण की 10 मुख्य बातें

  1. देशभक्ति और एकता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि हिमालय से रेगिस्तान तक, समुद्र तटों से महानगरों तक — हर कोने में एक ही आवाज़ गूंजती है, हम भारत से अपने प्राणों से अधिक प्रेम करते हैं।
  2. संविधान का मार्गदर्शन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि पिछले 75 वर्षों से संविधान हमारे लिए एक लाइटहाउस की तरह रास्ता दिखा रहा है।
  3. आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि आतंक के आकाओं को हमारी सेना ने उनकी सोच से परे जाकर सबक सिखाया। भारत अब किसी धमकी या ब्लैकमेल को सहन नहीं करेगा।
  4. जल शक्ति और सिंधु जल संधि पर कड़ा रुख: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि अब तय किया गया है कि ‘खून और पानी’ एक साथ नहीं बह सकते। सिंधु नदी का पानी दुश्मन को नहीं, भारतीय किसानों को मिलेगा।
  5. आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि गुलामी ने हमें निर्भर बनाया था, लेकिन आत्मनिर्भरता ही विकसित भारत की नींव है — चाहे कृषि हो, ऊर्जा हो या रक्षा क्षेत्र।
  6. सेना की शक्ति और स्वदेशी हथियार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों की ताकत को दुश्मन पहचान नहीं पाया। अगर आत्मनिर्भर नहीं होते तो ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई मुमकिन न होती।
  7. ऊर्जा और परमाणु शक्ति में आत्मनिर्भरता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि भारत सौर, हाइड्रोजन और परमाणु ऊर्जा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 10 नए न्यूक्लियर रिएक्टर चालू हैं और लक्ष्य है आने वाले वर्षों में परमाणु क्षमता को 10 गुना बढ़ाना।
  8. रोज़गार और स्कीमें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना’ की घोषणा — 1 लाख करोड़ की योजना, पहली प्राइवेट नौकरी पर युवाओं को ₹15,000 की सहायता; 3.5 करोड़ नौकरियों की संभावना।
  9. टैक्स में सुधार और GST का नया रूप: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि दिवाली पर ‘नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म’ का उपहार, सामान्य व्यक्ति की जरूरी सेवाओं पर टैक्स कम होगा, MSME को फायदा मिलेगा।
  10. युवा और तकनीक का आह्वान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को बुलावा दिया कि वे सेमीकंडक्टर, जेट इंजन, स्पेस मिशन जैसे क्षेत्रों में आगे आएं — “दाम कम, दम ज़्यादा” वाला भारत बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *