रेल टिकट बुकिंग पर पाएं 20% तक छूट, जानें रेलवे के इस बेहतरीन ऑफर का कैसे उठाएं फायदा - Post2Pillar

रेल टिकट बुकिंग पर पाएं 20% तक छूट, जानें रेलवे के इस बेहतरीन ऑफर का कैसे उठाएं फायदा

Railway

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब रेलवे भी अपने टिकट बुकिंग पर डिस्काउंट देने जा रहा है। इसकी घोषणा रेलवे द्वारा की गई है। ​दी गई जानकारी के अनुसार, रेलवे ने यात्रियों के लिए राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम का ऐलान किया है, जिसके तहत रिटर्न जर्नी पर 20% की छूट मिलेगी। यह योजना फिलहाल एक्सपेरिमेंटल बेसिस पर लागू की जाएगी, ताकि इसके असर और यात्रियों की प्रतिक्रिया का आकलन किया जा सक।

इस योजना के मुताबिक अगर आप एक ही बार में अपने जाने और आने की टिकट बुक करेंगे, उस स्थिति में जो आपकी रिटर्निंग टिकट होगी, उसके बेस प्राइस पर आपको 20% की छूट दी जाएगी। अब इस योजना में एक बड़ी शर्त भी है जिसका पालन करना जरूरी है। साफ कहा गया है कि आपका जाने वाला टिकट 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच में बुक किया जाना चाहिए, इसी तरह आपकी रिटर्निंग टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच में बुक होनी चाहिए। अब योजना का फायदा उन्हीं यात्रियों को दिया जाएगा जो एक ही नाम और डिटेल से दोनों टिकट बुक करेंगे, वही ट्रेन की क्लास और स्टेशन भी सेम ही होने चाहिए।

योजना की खास बातें

छूट केवल तब मिलेगी जब आने और जाने दोनों टिकट एक साथ बुक किए जाएं और यात्री वही हों।
टिकट की बुकिंग 14 अगस्त 2025 से शुरू होगी।
रिटर्न यात्रा की तारीख 1 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच होनी चाहिए।
केवल कन्फर्म टिकटों पर ही यह ऑफर लागू होगा। छूट सिर्फ बेस किराए पर मिलेगी, अन्य शुल्कों पर नहीं।
टिकट बुकिंग ऑनलाइन या रिजर्वेशन काउंटर से की जा सकती है।

रेलवे ने साफ किया है कि इस स्कीम के तहत बुक किए गए टिकट में कोई बदलाव, रद्दीकरण या अन्य छूट कूपन का इस्तेमाल नहीं होगा। यह सुविधा सभी श्रेणियों और अधिकांश ट्रेनों (सिवाय फ्लेक्सी फेयर ट्रेनों के) पर लागू होगी। त्योहारों में घर जाने वालों के लिए यह स्कीम एक राहत भरी खबर है, क्योंकि इसमें पैसे की बचत के साथ-साथ टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *