सरमेरा प्रखंड के केनार पंचायत मुखिया मुद्रिका देवी के द्वारा देवदूत बनकर लगातार अपने पंचायत के लोगों की सेवा कर रहे - Post2Pillar

सरमेरा प्रखंड के केनार पंचायत मुखिया मुद्रिका देवी के द्वारा देवदूत बनकर लगातार अपने पंचायत के लोगों की सेवा कर रहे

नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-

आजकल लोग इतने स्वार्थी हो गए हैं कि अपने फायदे के लिए अगर किसी को नुकसान पहुंचाना पड़े तो वो इससे पीछे नहीं हटते हैं। शायद ही कोई ऐसा हो जो दूसरों को फायदा पहुंचाने के लिए खुद का नुकसान झेले। ऐसे में सरमेरा प्रखंड के केनार पंचायत मुखिया मुद्रिका देवी के द्वारा देवदूत बनकर लगातार अपने पंचायत के लोगों की सेवा कर रहे हैं। इस सेवा भाव में मुखिया पति विनोद पासवान और मुखिया जनप्रतिनिधि रंजीत कुमार भी लगातार रात दिन साथ दे रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पंचायत के मुखिया के द्वारा वार्ड सदस्यों की मदद से सभी वार्डो में मास्क और साबुन का वितरण किया जा रहा है। मुखिया मुंद्रिका देवी ने बताया कि सभी 14 वार्डो में वार्ड सदस्यों के द्वारा प्रत्येक परिवार को 4 माह और 2 साबुन का वितरण किया जा रहा है। 14 पंचायत में कुल 12000 मास्क और 10,000 साबुन का वितरण आगामी 1 सप्ताह के अंदर किया जाना है। पूर्व में भी मुखिया पति विनोद पासवान के द्वारा साबुन मास्क और गरीबों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया जा चुका है। मुखिया मुद्रिका देवी ने कहा उनके द्वारा प्रत्येक दिन अपने पंचायतों में घूम-घूम कर लोगों को इस कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है और सभी से अपील की जा रही है कि आप बिना बजह अपने घरों से नहीं निकले और हमेशा आप घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। साबुन से दोनों हाथों को 20 सेकंड तक साफ करें तभी हम इस कोरोना संकट पर विजय प्राप्त कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *