नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट–
दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के महानंदपुर में 1 दिन पूर्व जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें कुल तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे।
एक पक्ष के लोगों ने रंगदारी का आरोप लगाते हुए नाक व दोनों पैर तोड़ने की बात कही थी लेकिन जब इसका जमीनी हकीकत के बारे में पता किया गया तो मामला रंगदारी की बात गलत निकला। यह घटना जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ मामला है। गौरतलब है कि महानंदपुर में ही अपने रिश्तेदारों के बीच पिछले कई सालों से रोहित आनंद और राजकुमार प्रसाद के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर कल निक्की कुमार कुमार और परिजन अपने खेतों में गेहूं काट रहे थे इसी दौरान उनके ऊपर रोहित आनंद के द्वारा धारदार हथियार से हमला कर दिया। रोहित आनंद के द्वारा उंगली और होठ भी काटने का प्रयास किया। इस घटना को देखकर शोर परिजनों के द्वारा मचाने के उपरांत रोहित आनंद भागने लगा और भागने के दौरान ही उसका दोनों पैर और नाक में चोट आई। फिलहाल दोनों पक्षों के द्वारा लगाए गए आरोपो को पुलिस अपने तरीके से सुलझाने में जुट गई। पूर्व में भी दोनों के बीच जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी एवं मारपीट की घटनाएं घट चुकी है। वहीं थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने भी फोन पर जमीन विवाद के बारे में ही घटना घटने की बात को बताया।






