स्पैम कॉल से सावधान रहें, नई ठगी का शिकार बन सकते हैं आप रिपोर्ट – साइबर एक्सपर्ट नेहाल

PATNA:-आज के डिजिटल युग में जहां मोबाइल फोन हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, वहीं स्पैम कॉल और साइबर ठगी का खतरा भी तेज़ी से बढ़ रहा है। हाल ही में देशभर में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां लोगों को KYC अपडेट, बैंक अकाउंट फ्रीज़, या लॉटरी जीतने जैसे झूठे बहानों से कॉल कर ठगा गया है।साइबर एक्सपर्ट नेहाल का कहना है कि अब ठगों ने अपने तरीकों को और आधुनिक बना लिया है। पहले जहां केवल साधारण कॉल या मैसेज के ज़रिए धोखा दिया जाता था, अब ठग AI-generated आवाज़, वीडियो कॉलिंग, और व्हाट्सएप लिंक के ज़रिए भी लोगों को जाल में फंसा रहे हैं।“अगर कोई कॉल आपको कहे कि आपका बैंक अकाउंट बंद होने वाला है, या KYC अपडेट कराना है, तो सावधान हो जाएं। असली बैंक कभी इस तरह फोन या लिंक भेजकर जानकारी नहीं मांगते,”

महत्वपूर्ण सावधानियाँ:

अनजान नंबर से आने वाली कॉल या लिंक पर भरोसा न करें।

किसी भी कॉल पर OTP या बैंक डिटेल साझा न करें।

संदिग्ध कॉल की शिकायत तुरंत cybercrime.gov.in पर करें।

मोबाइल में Truecaller या कॉल ब्लॉकिंग ऐप्स का प्रयोग करें।

समय-समय पर अपने बैंक और ईमेल पासवर्ड बदलते रहें।

साइबर एक्सपर्ट नेहाल ने आम जनता से अपील की है कि “सतर्क रहना ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। ठग तभी सफल होते हैं जब हम लापरवाह होते हैं। इसलिए किसी भी कॉल पर सोच-समझकर ही प्रतिक्रिया दें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *