बिहार चुनाव में अपनी मजबूती लगातार प्रशांत किशोर बढ़ाते जा रहे हैं। जनका का भी भरपूर समर्थन अब उन्हें मिलने लगा है। इसके चलते उनका कुनवा भी तेजी से बढ़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि इसी कड़ी में आज एक बड़े भोजुपरी स्टोर और एक पूर्व आईपीएस जन सुराज पार्टी से जुड़ सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व आईपीएस अधिकारी, जेपी सिंह, जो हाल ही में एडीजीपी (एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) से वीआरएस लेकर बाहर निकले हैं, वे भी आज पार्टी में शामिल होने वाले हैं। मीडिया जगत में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के नाम की चर्चा गर्म है। कहा जा रहा है कि “कुछ समय से भोजपुरी स्टार पवन सिंह के भी जन सुराज पार्टी में शामिल होने की अटकलें राजनीतिक गलियारों में चल रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पवन सिंह भी जन सुराज के साथ आज हाथ मिला सकते हैं। अगर पवन सिंह आते हैं तो बिहार में जनसुराज की स्थिति और मजबूत होगी। पवन सिंह का फैन फ्लोविंग काफी है।
11 बजे पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस
आज पटना में 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है। इसमें पार्टी में शामिल होने वाले नामों का ऐलान हो सकता है। आने वाले दिनों में कई और बड़े चेहरे जन सुराज के साथ जुड़ सकते हैं। इनमें भाजप और आरजेडी के नेता भी शामिल हैं।
आम लोगों के बीच प्रशांत किशोर की लोकप्रियता बढ़ी
बिहार की राजनीति में इन दिनों सबसे ज्यादा लोग किसी के दावे और वादों पर भरोसा करते दिख रहे हैं तो वे प्रशांत किशोर हैं। प्रशांत किशोर जहां जा रहे हैं, भीड़ जुट रही है। प्रशांत किशोर लगातार बिहार की गलियों की खाक छान रहे हैं। वोटरों को जागरूक कर दिया है। अब किसी गांव में वोटर किसी के बहकावे में आने से पहले जन सुराज का नाम जरूर लेते हैं। इस बीच प्रशांत किशोर का दावा है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी 25 सीटों पर सिमटने वाली है।







