टोयोटा किर्लोस्‍कर मोटर ने लॉन्च किया कैमरी हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल – स्प्रिंट एडिशन - Post2Pillar

टोयोटा किर्लोस्‍कर मोटर ने लॉन्च किया कैमरी हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल – स्प्रिंट एडिशन

बेंगलुरु: टोयोटा किर्लोस्‍कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड (टीकेएम-TKM) ने आज भारत में अपनी प्रतिष्ठित लक्ज़री हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सेडान कैमरी का नया स्प्रिंट एडिशन लॉन्च किया। यह नया वेरिएंट और भी स्पोर्टियर और डायनैमिक लुक के साथ आता है, जिसमें डुअल-टोन एक्सटीरियर, मैट ब्लैक एक्सेंट्स और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स किट* शामिल हैं। इसे खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो स्पोर्टी स्टाइल के साथ मज़ेदार और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं।

कैमरी स्प्रिंट एडिशन पर अपनी राय रखते हुए श्री वरिंदर वाधवा, वाइस प्रेसिडेंट – सेल्स, सर्विस और यूज्ड कार बिज़नेस, टोयोटा किर्लोस्‍कर मोटर प्रा. लि., ने कहा, “हम हमेशा ग्राहकों की बदलती आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ते हैं और यही हमारी प्रगति का आधार है। कैमरी स्प्रिंट एडिशन इसी सोच को दर्शाता है। इसमें आकर्षक डुअल-टोन स्टाइलिंग, बोल्ड ब्लैक मैट अलॉय व्हील्स और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स किट दी गई है, जो कार को दमदार और स्पोर्टी लुक देती है। हमें विश्वास है कि यह नया वेरिएंट आधुनिक उपभोक्ताओं को खूब पसंद आएगा और टोयोटा की सतत गतिशीलता के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।”

टोयोटा कैमरी हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल – स्प्रिंट एडिशन एडवांस पांचवीं जनरेशन हाइब्रिड तकनीक से लैस है। यह 169 kW (230 PS) की कुल पावर देता है और बेस्ट-इन-क्लास फ्यूल एफिशिएंसी 25.49 km/l** प्रदान करता है। कार में इको, नॉर्मल औा स्‍पोर्ट जैसे ड्राइव मोड दिए गए हैं, जिनकी मदद से यह अलग-अलग ड्राइविंग स्टाइल के अनुसार आसानी से एडजस्ट हो जाती है।

कैमरी स्प्रिंट एडिशन को टोयोटा सेफ्टी सेंस 3.0 से लैस किया गया है, जिसमें प्री-कोलिज़न सिस्टम, डायनैमिक रडार क्रूज़ कंट्रोल, लेन डिपार्चर अलर्ट, लेन ट्रेसिंग असिस्ट और ऑटोमैटिक हाई बीम जैसी खूबियाँ शामिल हैं। इसके साथ ही 9 SRS एयरबैग्स, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और 360° पैनोरैमिक व्यू मॉनिटर जैसी अतिरिक्त सुरक्षा सुविधाएँ भी दी गई हैं।

मुख्य विशेषताएं

डुअल-टोन एक्सटीरियर के साथ इंजन हुड, रूफ और ट्रंक पर मैट ब्लैक ब्लैक-आउट टेप, जो वाहन के स्पोर्टी लुक को और निखारता है।
नए मैट ब्लैक अलॉय व्हील्स, जो वाहन को मजबूत और आकर्षक स्टांस देते हैं।
एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स किट* (फ्रंट बॉडी किट, रियर बॉडी किट और रियर स्पॉइलर) से वाहन का एयरोडायनामिक और एग्रेसिव लुक और भी उभरकर आता है।
डोर वार्निंग लैंप्स* और एंबियंट लाइटिंग*, सुरक्षा और इंटीरियर रिफाइनमेंट को बढ़ाते हैं।
यह नया वेरिएंट पहले से ज्यादा स्पोर्टी और फ्रेश लुक पेश करता है, साथ ही कैमरी हाइब्रिड की पहचान बने कंफर्ट, सुरक्षा और हाइब्रिड दक्षता को भी बरकरार रखता है।
कैमरी स्प्रिंट एडिशन 5 रंगों में उपलब्ध है और पूरे भारत में 48,50,000 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश किया गया है।
एसेसरीज़ थर्ड पार्टी द्वारा डेवलप की गई हैं और इन्हें अधिकृत टोयोटा डीलरशिप पर इंस्टॉल किया जाएगा।

आराम और सुविधा के लिए कार में 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट (लम्बर सपोर्ट और मेमोरी सहित), वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पेडल शिफ्टर्स, वायरलेस चार्जर, हेड्स-अप डिस्प्ले और ओआरवीएम (ORVM) तथा टिल्ट-टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग कॉलम के लिए मेमोरी सेटिंग्स दी गई हैं। यह सभी फीचर्स कार को एक साथ परफॉर्मेंस, लक्ज़री और यूज़र-फ्रेंडली फंक्शनैलिटी प्रदान करते हैं।

कैमरी स्प्रिंट एडिशन अब 5 डुअल-टोन स्पोर्टी रंगों में उपलब्ध है—इमोशनल रेड एंड मैट ब्लैक, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल एंड मैट ब्लैक, सीमेंट ग्रे एंड मैट ब्लैक, प्रीसियस मेटल एंड मैट ब्लैक और डार्क ब्लू मेटैलिक एंड मैट ब्लैक। इन आकर्षक रंगों के साथ यह प्रीमियम हाइब्रिड सेडान और भी बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज पेश करती है।
टोयोटा ग्राहकों के भरोसे को ध्यान में रखते हुए हाइब्रिड बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 किमी (जो भी पहले पूरा हो) की वारंटी देती है। यह सुविधा लंबे समय तक निश्चिंत ड्राइविंग का भरोसा दिलाती है।

कैमरी स्प्रिंट एडिशन की बुकिंग अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे ऑनलाइन www.toyotabharat.com पर बुक कर सकते हैं या फिर अपने नज़दीकी टोयोटा डीलरशिप पर जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *