मुंबई: महिंद्रा ने अपने इलेक्ट्रिक ओरिजिन ईएसयूवी, बीई6 और एक्सईवी 9ई के साथ इतिहास रच दिया है, जिन्होंने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत-एनसीएपी) पर अब तक के सबसे अधिक स्कोर के साथ शीर्ष 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक युग की शुरुआत कर रही है और ऐसे में यह शानदार उपलब्धि सुरक्षित एसयूवी के निर्माण के लिहाज़ से नए मानक स्थापित कर रही है।
एक्सईवी 9ई ने वयस्क यात्री सुरक्षा का मूल्यांकन करने वाले परीक्षणों में 32/32 के साथ आदर्श स्कोर प्राप्त किया। इसके बाद चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (बच्चों की सुरक्षा) टेस्ट में 45/49 का स्कोर मिला। इस बीच, बीई6 ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (वयस्क यात्री सुरक्षा) के लिए लगभग पूरा 31.97/32 स्कोर हासिल किया और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (बच्चों की सुरक्षा) टेस्ट में एक्सईवी 9ई के 45/49 स्कोर से मेल खाता है।
यह उन्हें न केवल सबसे सुरक्षित ईवी बनाता है, बल्कि भारत-एनसीएपी द्वारा मूल्यांकन किए गए भारतीय सड़कों पर सबसे सुरक्षित एसयूवी भी बनाता है, जो सुरक्षा के प्रति महिंद्रा की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट डेवलपमेंट विभाग के अध्यक्ष और महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल विभाग के संयुक्त प्रबंध निदेशक, आर वेलुसामी ने कहा, “बीई 6 और एक्सईवी 9ई न केवल महिंद्रा, बल्कि भारत में ऑटोमोटिव सुरक्षा के लिहाज़ से भी एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं। इंग्लो आर्किटेक्चर से आधार पर निर्मित और ऑटोमोटिव दुनिया की सबसे शक्तिशाली प्रौद्योगिकी प्रणाली – एमएआईए द्वारा संचालित, बीई 6 और एक्सईवी 9ई को ऑटोमोटिव अनुभव के सभी मोर्चों पर नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार किया गया है। भारत-एनसीएपी परीक्षणों के परिणाम सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं और यह इस बात का प्रमाण है कि हम महिंद्रा में ऑटोमोटिव सुरक्षा के मामले में सबसे आगे हैं, और निरंतर आगे बढ़ना चाहते हैं।
भारत-एनसीएपी के नवीनतम परिणामों ने बीई 6 और एक्सईवी 9ई को महिंद्रा के 5-स्टार रेटिंग वाले वाहनों के बढ़ते परिवार में स्थान दिलाया है। थार रॉक्स (ROXX), एक्सयूवी 3एक्सओ और एक्सयूवी 400 ने हाल ही में भारत-एनसीएपी पैमाने पर शीर्ष रेटिंग प्राप्त की है, जबकि एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो-एन ने ग्लोबल एनसीएपी पैमाने पर समान 5-स्टार रेटिंग हासिल की है।
मुख्य सुरक्षा विशेषताएं
बीई 6 और एक्सईवी 9ई में कई किस्म की निष्क्रिय (पैसिव) और सक्रिय (एक्टिव) सुरक्षा विशेषताएं हैं। इन्हें बिल्कुल नए उद्देश्य से निर्मित इंग्लो इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है जिसे सुरक्षा को एक कदम आगे ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इंग्लो बैटरी को गुरुत्वाकर्षण के निम्न केंद्र पर रखकर, स्थिरता और हैंडलिंग दोनों को बढ़ाता है, विशेष रूप से एसयूवी में आम तौर पर पाए जाने वाले उच्च गुरुत्वाकर्षण केंद्र को संबोधित करता है। उन्नत संरचनात्मक डिज़ाइन बैटरी पैक को अंडरबॉडी में एकीकृत करता है, जिससे यात्री केबिन के चारों ओर एक सुरक्षात्मक पिंजरा (प्रोटेक्टिव केज) सा बन जाता है। अल्ट्रा-हाई-स्ट्रेंथ बोरॉन स्टील और फ्रंटल स्ट्रक्चर बेजोड़ सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इंग्लो प्लेटफॉर्म अत्यधिक गर्मी से लेकर सबसे कठिन क्रैश टेस्ट तक सब कुछ सहने के लिए बनाया गया है। यह बैटरी सुरक्षा को भी प्राथमिकता देता है, जो ईवी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बीई 6 और एक्सईवी 9ई को चलाने वाली बैटरी के लचीलेपन और इसकी सुरक्षा (सेफ्टी) की जांच के लिए कठोर परीक्षण किया गया है।
इंग्लो प्लेटफॉर्म के साथ-साथ, महिंद्रा का अपनी एमएआईए टेक्नोलॉजी आर्किटेक्चर बीई 6 और एक्सईवी 9ई पर सक्रिय सुरक्षा प्रणालियों को कारगर बनाता है। दोनों ईएसयूवी एक उन्नत लेवल 2+ एडीएएस प्रणाली से सुसज्जित हैं, जो पांच राडार की शक्ति का उपयोग करता है, और ड्राइवर द्वारा शुरू किए गए ऑटो लेन चेंज, लेन सेंटरिंग और इमरजेंसी स्टीयरिंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, फ्रंट कोलिजन वार्निंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक विज़न कैमरा है।
बीई 6 और एक्सईवी 9ई में 360 डिग्री कैमरा, विजनएक्स ऑगमेंटेड रियलिटी हेड्स-अप डिस्प्ले (एचयूडी), टीपीएमएस, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, सुरक्षित 360 लाइव व्यू और रिकॉर्डिंग कार्यक्षमता, इंटेलीजेंट इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक बूस्टर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट फॉग लैंप, कॉर्नरिंग लैंप, ऑटो बूस्टर लैंप और सात एयरबैग भी हैं।







