नई दिल्ली: वैश्विक EV निर्माता कंपनी BYD की भारतीय सहायक कंपनी ‘BYD India’ ने अपने फ्लैगशीट eSUV पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया SEALION 7 Dynamic वेरिएंट लॉन्च किया है। इस नए वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹41.90 लाख रखी गई है।
यह नया वेरिएंट प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में ग्राहकों को अधिक सुलभ और किफायती विकल्प प्रदान करता है।
प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
-
बैटरी और रेंज: इसमें 71.8 kWh Blade Battery दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 520 किमी (NEDC) की रेंज देती है।
-
परफॉर्मन्स: यह SUV महज 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
-
एडवांस टेक्नोलॉजी: वाहन को BYD के डेडिकेटेड e-platform 3.0 पर बनाया गया है। इसमें Cell-to-Body (CTB) टेक्नोलॉजी, रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ और इंटेलिजेंट टॉर्क एडेप्टेशन कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।
-
कलर ऑप्शंस: यह चार रंग विकल्पों में उपलब्ध होगी—Atlantis Grey, Cosmos Black, Aurora White और Shark Grey।
विस्तारित पोर्टफोलियो और फेस्टिव ऑफर्स
Dynamic वेरिएंट जुड़ने के बाद अब SEALION 7 पोर्टफोलियो में तीन विकल्प उपलब्ध हैं: Dynamic, Premium और Performance।
कंपनी के ‘Celebrate Your Dreams with BYD’ फेस्टिव ऑफर के तहत, नए ग्राहक निम्नलिखित खास लाभ उठा सकते हैं:
-
इंस्टॉलेशन के साथ मुफ़्त 7kW होम चार्जर।
-
10-वर्ष का रोडसाइड असिस्टेंस (RSA) एक्सटेंशन।
-
LFP LV बैटरी पर 10 वर्ष या 1.5 लाख किमी तक की एक्सटेंडेड वारंटी।
BYD India के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस हेड, राजीव चौहान ने कहा कि मौजूदा वेरिएंट्स की सफलता के बाद यह कदम अधिक व्यापक ग्राहक वर्ग को ब्रांड से जोड़ने में मदद करेगा। वर्तमान में भारत में SEALION 7 की 4,000 से अधिक यूनिट्स सड़कों पर दौड़ रही हैं।
