
PATNA:-आधुनिक बिहार के निर्माता एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को राज्य में एक बड़ी संगठनात्मक मजबूती मिली है। पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक भव्य एवं गरिमान्वित समारोह के दौरान बिहार के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी व उद्यमी प्रिंस तिवारी ने अपने सैकड़ों निष्ठावान कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दामन थाम लिया।इस ऐतिहासिक सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, बिहार सरकार के माननीय मंत्री संजय पासवान, माननीय मंत्री संजय सिंह, विधान पार्षद (MLC) अशरफ़ अंसारी, युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष वेद पांडेय एवं पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर प्रिंस तिवारी और उनके समर्थकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और माला पहनाकर संगठन में उनका भव्य स्वागत किया।पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत युवा उद्यमी प्रिंस तिवारी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व आदरणीय केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी की नीतियों में पूर्ण विश्वास जताया। इस अवसर पर संगठन द्वारा प्रिंस तिवारी की सांगठनिक क्षमता और युवाओं में पैठ को देखते हुए उन्हें *प्रदेश युवा सचिव* की अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी में शामिल होने के बाद मीडिया एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रिंस तिवारी ने कहा
“मैं लंबे समय से आदरणीय केंद्रीय मंत्री और बिहार के गौरव चिराग पासवान जी के प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तित्व और उनकी दूरदर्शी विचारधारा से व्यक्तिगत तौर पर गहराई से जुड़ा रहा हूँ। वर्तमान में देश के सबसे प्रबुद्ध, शिक्षित और प्रभावशाली युवा राजनेताओं में उनका कोई सानी नहीं है। उनसे मिलने वाली सहृदयता, प्रेम और हर आम कार्यकर्ता का नाम तक याद रखने की उनकी अद्भुत क्षमता सीधे दिल को छूती है। यह फैसला मैंने अचानक नहीं लिया, बल्कि यह मेरे मन-मस्तिष्क में काफी दिनों से अंकित था। आज मैं सही मायने में अपने घर वापस आया हूँ।” हाल ही में हमारे शाहबाद क्षेत्र के ‘भरत तिवारी प्रकरण’ पर आदरणीय चिराग पासवान जी ने जिस संवेदनशीलता, कोमल हृदय और राजनीतिक शुचिता का परिचय दिया, उसने मुझे झकझोर कर रख दिया। एक सच्चे जननेता के रूप में खुद वहाँ पहुँचकर उन्होंने पीड़ित परिवार को जो ढांढस बंधाया, वह स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की उस महान विचारधारा का प्रतीक है जिसे आज चिराग जी आगे बढ़ा रहे हैं। इसी संवेदनशीलता से प्रभावित होकर मैंने और मेरे सैकड़ों सहयोगियों ने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।”
“पार्टी ने मुझे प्रदेश युवा सचिव के रूप में जो बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं प्रदेश युवा अध्यक्ष बड़े भाई वेद पांडेय जी का हृदय से शुक्रगुजार हूँ। युवा अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान अकल्पनीय है। अब मेरा एकमात्र लक्ष्य चिराग पासवान जी के ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के विजन को धरातल पर उतारना है। मैं शाहबाद और पूरे बिहार के हर घर तक, हर जाति और वर्ग के युवाओं तक हमारे नेता की सोच को पहुँचाने के लिए दिन-रात एक कर दूँगा। एक युवा उद्यमी होने के नाते, मैं युवाओं के संघर्ष को समझता हूँ और यह संगठन अब संघर्षरत युवाओं की मजबूती का सबसे बड़ा आधार बनेगा।”
समारोह के अंत में प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और युवा अध्यक्ष वेद पांडेय ने सामूहिक रूप से कहा कि प्रिंस तिवारी के आने से न केवल शाहबाद क्षेत्र बल्कि पूरे बिहार में युवाओं के बीच पार्टी का आधार अभूतपूर्व रूप से मजबूत होगा और ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का संकल्प और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।