नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट–
बिहार शरीफ सोहसराय के करुनाबाग में पिछले 70 सालों से पूरी ईमानदारी और विनम्रता के साथ लोगों को योगदान दे रहे मां सुदामा इंटरप्राइजेज
के द्वारा लॉकडॉउन के दौरान भी इसी इमानदारी और विनम्रता पूर्वक लोगों को आज भी लोगों को सेवा देने में जुटे हैं। वैसे तो पहले इस दुकान के संचालक दुखी साव थे लेकिन उनकी मृत्यु होने के बाद उनके पुत्र आलोक रंजन के द्वारा इस दुकान की कमान संभालते हुए अपनी परंपरा को कायम रखा। देश में कोरोना महामारी के समय भारत सरकार के द्वारा जिस तरह से पूरे देश में लॉक डाउन की घोषणा की गयी है। इस लॉकडाउन में सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को ही जारी रखने का आदेश भी जारी किया गया है। ऐसे परिस्थिति में मां सुदामा इंटरप्राइजेज के संचालक आलोक रंजन के द्वारा एक नई पहल की शुरुआत की गई है। ताकि अब लोगो को कोई भी समान खरीदने के लिए दुकान का चक्कर नही लगाना पड़ेगा क्योंकि मां सुदामा इंटरप्राइजेज के संचालक आलोक रंजन के द्वारा अब खाने पीने की वस्तुओं को ऑनलाइन सेवा देने की तैयारी कर चुके हैं। दुकान संचालक आलोक रंजन ने बताया कि लॉकडॉउन के दौरान जो लोग भी घर बैठे खाने-पीने की वस्तुएं मंगाना चाहते हैं वह हमें एक ऐप यह फिर हमारे व्हाट्सएप नंबर 9835233050 पर मैसेज भेज कर घर बैठे आर्डर देकर उचित मूल्य पर अपने जरूरतों का सामान मंगवा सकते हैं।कम से कम 5 सौ रुपए की खरीदारी करने पर ही यह होम डिलीवरी बिल्कुल फ्री में होगा। इतना ही नहीं जो भी सामान का ऑर्डर हमें दिया जाएगा वह सामान आपके पास हाइजेनिक तरीके से डिलीवर किया जाएगा। इसके लिए आपको कोई भी अलग से चार्ज नहीं देना होगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह होम डिलीवरी की व्यवस्था शहरी क्षेत्रों में ही लागू होगा। गौरतलब है कि पूर्व में बिग बाजार के द्वारा भी लोगों को होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई गई थी।उसी के तर्ज पर मां सुदामा इंटरप्राइजेज के संचालक आलोक रंजन ने भी इस पहल की शुरुआत की है।