फहीमा खातून ने रमजान के पवित्र महीने के प्रारंभ होने पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

पटना:- महिला विकास मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फहीमा खातून ने रमजान के पवित्र महीने के प्रारंभ होने पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। फहीमा खातून ने अपने संदेश में कहा कि रमजान का महीना रहमतों का महीना है। पूरे महीने खुदा की रहमतों की बारिश होती है। खुदा-ए-ताला की नज़र में रोजेदारों की दुआएं मकबूल होती हैं। खुदा उनकी इबादत को स्वीकार करते हैं और उसके बदले तमाम आलम-ए- इंसान पर अपनी रहमतों की बारिश फरमाते हैं।उन्होंने ने खुदा से दुआ करते हुए कहा है कि खुदा तमाम रोजेदारों की दुआओं को कबूल करें और हम सबों के बीच मोहब्बत, एक-दूसरे के प्रति आदर, सद्भाव और इज्जत की भावना को बढ़ाएं ताकि हमलोग मिलकर देश एवं राज्य की तरक्की में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *