भागलपुर- तीसरी बार गोपालपुर प्रखण्ड अध्यक्ष से मनोनीत हुए-प्रमोद चौबे

भागलपुर से चंदन कुमार की रिपोर्ट( 6207 803 664)

गोपालपुर- राष्ट्रीय जनता दल गोपालपुर इकाई की बैठक कमलाकुंड पंचायत में रविवार को आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता युवा नेता शैलेश यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल एवं प्रदेश सचिव प्रतिमा सिंहा उपस्थित हुए। वहीं बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व के अध्यक्ष प्रमोद चौबे को तीसरी बार निर्विरोध पुनः गोपालपुर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए शैलेश यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हमें पंचायत के हर एक कार्यकर्ता से मिलकर साप्ताहिक बैठक रख कर दल को अग्रसर करने पर विचार किया जाए। वहीं जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान व जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल ने भी युवाओं को दल में अधिक भागीदारी निभाने से सभी प्रखंड में मजबूती दिखेगी। कार्यक्रम में विभूति भूषण, अधिवक्ता हिमांशु यादव, तनवीर बाबा, धर्मेन्द्र यादव, गौरीशंकर यादव, हिमांशु शेखर झा, प्रिंस कुमार, अक्षय आनंद, दिलीप यादव, अमर यादव, शंभू सरपंच, रविंद्र, मिथिलेश, सच्चिदानंद यादव, नीरज भगत, प्रवीण सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *