नई दिल्ली। निकी को एजिस ग्राहम बेल अवार्ड के 10 वें संस्करण में ई-कॉमर्स कैटेगरी में बेस्ट इनोवेशन का पुरस्कार दिया गया है। 27 फरवरी को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में निकी के सीईओ व सह संस्थापक श्री सचिन जायसवाल और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर व सह संस्थापक श्री शिशिर मोदी ने यह पुरस्कार स्वीकार किया।
निकी, भारत की पहली और एकमात्र ऐसा बी 2 सी कॉमर्स ऐप है जो, देश के आम लोगों को ऑनलाइन लेनदेन में प्रोत्साहित करते हुए सशक्त बना रहा है। देश के टियर 2/3/4 में रहने वाले भारतीयों की जरूरतों के अनुसार बना यह ऐप वर्तमान समय में अंग्रेजी के अलावा हिन्दी,बांग्ला और तमिल भाषा में लोगों को ऑनलाइन लेनदेन में मदद कर रहा है। इस ऐप का निर्माण 2015 में IIT खड़गपुर के चार पूर्व छात्रों सचिन जायसवाल, केशव प्रवासी, नितिन बाबेल और शिशिर मोदी ने किया था।
ऐप को बनाते समय निकी के सभी संस्थापकों का यह मानना था कि ऐप ऐसा होना चाहिए जिसकी मदद से देश के टियर 2/3/4 में रहने वाले भी बगैर किसी परेशानी के आसानी से ऑनलाइन लेनदेन कर सकें।
