नालंदा-बिहार थाना परिसर में पौधारोपण के साथ साथ पौधे की सुरक्षा के लिए लगाए गए गैबियन

नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-

पुलिस सप्ताह अंतर्गत नालंदा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सबसे ज्यादा प्राथमिकता पर्यावरण की सुरक्षा और जल संरक्षण की दिशा में दिया जा रहा है|  इसी कड़ी में आज बिहार थाना परिसर में पौधारोपण के साथ साथ सभी पौधे की सुरक्षा के गैबियन लगाए गए हैं | बिहार थाना की  सब इंस्पेक्टर कुंतला कुमारी ने थाना परिसर में पौधे लगाकर इस पौधे की सुरक्षा का संकल्प लिया | उन्होंने कहा कि हम लोग शिशु की सुरक्षा करते हैं ठीक उसी प्रकार इन पौधों को भी सुरक्षा करेंगे ताकि यह  पेड़ बनकर पर्यावरण की सुरक्षा में अपना सहयोग प्रदान कर सके | उन्होंने  पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में महिलाओं से आने की अपील की | उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं जागरूक हो जाएं तो निश्चित तौर पर पर्यावरण की समस्या पर अंकुश लग सकता है | इस मौके पर बिहार थाना इंस्पेक्टर दीपक कुमार के अलावे कई सुरक्षाकर्मी  खुद लोहे से बनी गैबियन  को लाकर पौधे को सुरक्षित किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *